Select Date:

'भारत हमारे लिए पाकिस्तान से मोर्चा ले', अफगानिस्तानी क्रिकेटर ने मांगी मदद, लिखा भावुक मैसेज

Updated on 18-03-2026 01:16 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर स्ट्राइक से पूरा अफगानिस्तान हिल गया है। कई मासूमों ने अपनी जान गंवा दी है। इस मुश्किल समय में अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स अपने देश के साथ खड़े हैं। उन्होंने इस घटना को लेकर दुख जाहिर किया है और पाकिस्तान की इस नीच हरकत की निंदा भी की है। अब अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी अल्लाह गजनफर ने भी भारत को मैसेज दिया है।

अल्लाह गजनफर ने दिया इमोशनल बयान

अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर ने न्यूज 18 से इंटरव्यू के दौरान कहा, 'जो लोग वहां हैं उनके पास ट्रीटमेंट के लिए पैसे नहीं हैं और अब उन्होंने उस जगह को भी टारगेट किया। उन लोगों को शहीद कर दिया। अफगानिस्तान के लोगों को यह स्वीकार नहीं है। मुझे नहीं पता वो क्या साबित करना चाहते हैं। वो आते हैं और आम लोगों को टारगेट करते हैं। हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते। अफगानिस्तान इसे स्वीकार नहीं कर सकता।'अल्लाह गजनफर ने आगे कहा, 'इंडिया हमारा क्लोज फ्रेंड है। हम उनसे जुड़ना चाहते हैं। इन मुद्दों के बारे में बात करने के लिए ताकि ऐसी चीजें न हों। हमारी दूसरे देशों से भी यह रिक्वेस्ट है। यह लोगों के लिए सही नहीं है। इस वक्त दुनिया काफी चुनौतियों से गुजर रही है और यह किसी के लिए ठीक नहीं है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.