Select Date:

भारत U-19 ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया:सीरीज में 2-1 की बढ़त

Updated on 03-07-2025 12:46 PM

नॉर्थम्प्टन में खेले गए तीसरे यूथ वन-डे इंटरनेशनल में भारत अंडर-19 ने इंग्लैंड-19 को 4 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम की 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हो गई है। इस मैच में जीत के हीरो 14 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने 31 गेंदों पर 86 रन बनाए।

भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बारिश की वजह से मैच 40-40 ओवर का खेला गया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। वहीं, 269 के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 33 गेंदें शेष रहते जीत हासिल की।

अच्छी शुरुआत के बाद भी इंग्लैंड बड़ा स्कोर नहीं कर पाया 

इंग्लैंड के ओपनर्स ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। इंग्लैंड का पहला विकेट 78 रन पर गिरा, लेकिन बीच में 4 विकेट 35 रन पर गंवाए। इंग्लैंड के लिए थॉमस रियू ने शानदार नाबाद 76 रन (44 गेंद, 9 चौके, 3 छक्के) बनाए, जबकि बेन डॉकिन्स ने 62 और इसहाक मोहम्मद ने 41 रनों की पारी खेली। वहीं, रियू और राल्फी अल्बर्ट (21) ने 60 रनों की साझेदारी कर स्कोर को 268 तक पहुंचाया।

कनिष्क चौहान ने 3 विकेट लिए 

भारत की ओर से कनिष्क चौहान ने 30 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, नमन पुष्पक, विहान मल्होत्रा और दीपेश देवेंद्रन को 1-1 विकेट मिला। 

भारत की तेज शुरुआत

269 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दी। उन्होंने मॉर्गन के एक ओवर में लगातार दो छक्के जड़ कर भारत का स्कोर 4.4 ओवर में 50 रन तक पहुंचाया। सूर्यवंशी ने सिर्फ 20 गेंदों में भारत अंडर-19 के इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा और 31 गेंदों में 86 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 9 छक्के जड़े।

भारत ने 40 ओवर के इस मैच में इंग्लैंड के 268/6 के जवाब में 33 गेंदें शेष रहते जीत हासिल की। सूर्यवंशी के आउट होने तक भारत ने 8 ओवर में 111/2 रन बना लिए थे। इसके बाद विहान मल्होत्रा ने 34 गेंदों में 46 रन (7 चौके, 1 छक्का) बनाए, लेकिन उनकी और दो अन्य विकेट जल्दी गिरने से स्कोर 6 ओवर में 30 रन पर सिमट गया। फिर कनिष्क चौहान (43) और आरएस अंब्रीश (31) ने नाबाद 75 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.