हॉकी विश्व कप में भारत की टक्कर पाकिस्तान से, कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Updated on
18-08-2026 06:09 PM
एम्सटेलवीन: हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम अपने पूल के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान का सामना करेगी। हरमनप्रीत सिंह की टीम को पहले मैच में वेल्स पर जीत मिली थी तो इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। वहीं इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तान ने वेल्स के खिलाफ ड्रॉ खेला। भारत अभी 3 पॉइंट के साथ अपने पूल में दूसरे नंबर पर है। इंग्लैंड की टीम पहले ही अगले राउंड में जा चुकी है। अब भारत, पाकिस्तान और वेल्स में एक ही टीम अगले राउंड में जाएगी। इस मैच में पाकिस्तान को हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी और वेल्स की इंग्लैंड के हाथों हार की भी दुआ करनी होगी जबकि भारत ड्रॅा से भी अगले दौर में पहुंच जाएगा।
10 साल से पाकिस्तान से नहीं हारा भारत
पाकिस्तान हॉकी विश्व कप इतिहास का सबसे सफल देश है। वहीं भारतीय टीम हॉकी में सबसे ज्यादा ओलंपिक मेडल जीतने वाली टीम है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत का पलड़ा भारी लग रहा है। भारतीय टीम ने हालांकि विश्व कप से ठीक पहले लंदन में प्रो लीग के यूरोप चरण में पाकिस्तान पर 7-1 और 4-3 से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तानी टीम ने आखिरी बार भारत को 2016 चैम्पियंस ट्रॉफी में हराया था।
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी विश्व कप का मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच 19 अगस्त को हॉकी विश्व कप का मुकाबला होगा।
भारत vs पाकिस्तान हॉकी विश्व कप मैच कहां खेला जाएगा?
नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान का मैच होगा।
भारत और पाकिस्तान का हॉकी विश्व कप मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला भारतीय समय अनुसार 19 अगस्त को शाम साढ़े 6 बजे शुरू होगा।
हॉकी विश्व कप में होने वाले भारत vs पाकिस्तान मैच का लाइव टेलीकास्टर कहां देखें?
स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स खेल के साथ ही DD फ्री डिश के DD स्पोर्ट्स पर भारत और पाकिस्तान का मैच देखा जाए सकता है।
भारत और पाकिस्तान का हॉकी विश्व कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत और पाकिस्तान के हॉकी विश्व कप मुकाबले को हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…