ओमान के तट के पास लापता भारतीय क्रू की मौत, ईरान ने 11 भारतीयों वाले जहाज पर किया था हमला
Updated on
15-07-2026 02:23 PM
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला हुआ था, जिसमें पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर लापता हो गए थे। विदेश मंत्रालय ने बताया था कि हमले में 10 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया था, जबकि एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। करमकरकर के परिजनों ने उनकी मौत की पुष्टि की है।
समाचार एजेंसी IANS ने परिवार के हवाले से बताया है कि मारे गए हेरंब करमरकर 30 साल के थे। परिवार ने भारत के विदेश मंत्रालय से अपील की है कि उनके बच्चे का शव सही सलामत घर पहुंचाया जाए। इससे पहले, भारत ने इस हमले की निंदा की थी और इस इलाके में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों की घटनाओं को "बेहद चिंताजनक" बताया।
ईरान ने किया था जहाज पर हमला
हमले के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया था कि साइप्रस के झंडे वाले जीएफएस गैलेक्सी जहाज पर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने उस समय हमला किया, जब यह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था। हमले के समय जहाज ओमान के तट के पास था। सेंट्रल कमांड ने बताया था कि एक क्रू मेंबर लापता है। अमेरिकी सेना ने इसके बाद ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर बमबारी की थी। सेंट्रल कमांड ने कहा था कि ये हमले राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर किए जा रहे हैं।
परिवार को भेजा था आखिरी मैसेज
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, करमकरकर को लगा था कि वह खतरे से बच गए हैं। हमले से कुछ समय पहले ही उन्होंने परिवार को मैसेज करके बताया था कि उनके जहाज ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर लिया है। परिवार के साथ यह उनकी आखिरी बातचीत थी।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट तब तक नहीं…
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
ढाका: भारत में करीब दो साल निर्वासित जीवन बिताने के बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस साल के आखिर में देश लौटने का ऐलान किया है। अगस्त…
काठमांडू: भारत और नेपाल सीमा पर स्थित सुस्ता क्षेत्र का मुद्दा एक बार फिर गरमाने लगा है। नेपाल की बालेन शाह सरकार ने सुस्ता क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है,…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की कट्टरपंथी राजनीतिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (JUI-F) के प्रमुख फजलुर रहमान ने पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर पर सीधा हमला बोला है। मौलाना डीजल के नाम से…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का रोना रोया है। पाकिस्तानी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सोमवार को कश्मीर को लेकर…
तेहरान: अमेरिका के नए हमलों के जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन से स्ट्राइकी है। ईरान की सरकारी…