भारत के क्रिकेटरों को देना होगा खतरनाक ब्रॉन्को टेस्ट, जानें यो-यो टेस्ट से कितना अलग, फेल हुए तो टीम इंडिया से छुट्टी!
Updated on
21-08-2025 01:10 PM
नई दिल्ली: भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस मैंटेन करने के लिए और एरोबिक कैपेसिटी इम्प्रूव करने के लिए बीसीसीआई ने रग्बी सेंट्रिक ब्रॉन्को टेस्ट शुरू किया है। इसमें इसमें कई बार खिलाड़ियों को 20, 40 और 60 मीटर की शटल रन करनी होगी। पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में फिटनेस का महत्व काफी बढ़ गया है। अब खिलाड़ियों को अगर लंबे समय तक देश के लिए क्रिकेट खेलना है तो उन्हें फिजिकली फिट होना काफी ज्यादा जरूरी है।
भारतीय टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रूक्स ने यह इस टेस्ट का सुझाव दिया था। एड्रियन चाहते हैं कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जिम पर फोकस करने की बजाय ज्यादा भागने पर ध्यान दें। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी इस बात से सहमत हैं। ऐसा भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद ऐसा किया गया, जिसमें भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों की फिटनेस टॉप लेवल पर नहीं थी। मोहम्मद सिराज के अलावा किसी भी तेज गेंदबाज ने पांचों टेस्ट नहीं खेले
कुछ टॉप खिलाड़ियों ने बेंगलुरु स्थित सेंट्रल ऑफ एक्सेलेंस में ब्रॉन्को टेस्ट किया भी है। बीसीसीआई ने पहले से ही शीर्ष क्रिकेटर्स के लिए यो-यो टेस्ट और 2 किलोमीटर टाइम ट्रायल फिटनेस टेस्ट रखा हुआ है।
क्या है रग्बी सेंट्रिक ब्रॉन्को टेस्ट?
ब्रॉन्को टेस्ट में खिलाड़ी 20 मीटर शटल रन के साथ शुरू करेगा। इसके बाद वह बिना रुके 40 मीटर और फिर 60 मीटर की शटल रन करेगा। यह तीनों मिलकर एक ही सेट होंगे। खिलाड़ी को इसके 5 सेट करने होंगे। भारतीय प्लेयर्स को ब्रॉन्को टेस्ट 6 मिनट में पूरा करना होगा।
यो-यो टेस्ट क्या होता है?
यो-यो टेस्ट सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं बल्कि अन्य खेलों में भी इस्तेमाल होता है। इसमें प्लेयर्स सरकुलर रनिंग करते हैं। यो-यो टेस्ट में प्लेयर्स को एक खास ट्रैप दौड़ाया जाता है, जिसमें एक मुख्य लाइन के साथ दो साइडलाइन होती हैं। यह टेस्ट धीरे-धीरे मुश्किल होता जाता है। इसमें लेवल होते हैं। जैसे लेवल बढ़ता है, वैसे ही कठिनाइयां भी बढ़ती हैं। प्लेयर्स को दिए गए समय में इस टेस्ट को पूरा करना होता है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…