किर्गिस्तान में रह रहे मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों से मिले भारतीय दूतावास के अधिकारी
Updated on
23-05-2024 11:35 AM
भोपाल। किर्गिस्तान में रहकर अध्ययन कर रहे प्रदेश के विद्यार्थियों से भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने मुलाकात कर हाल जाना। वहां प्रदेश के लगभग 1200 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने विद्यार्थियों को सुरक्षा और परीक्षा के बाद सकुशल घर वापस बुलवाने के लिए आश्वस्त किया है।मुख्यमंत्री ने मंगलवार को किर्गिस्तान में रहकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वसान दिया था। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से भी चर्चा की। इसके बाद भारतीय राजदूत ने बुधवार को अधिकारियों के साथ विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। पिछले 24 घंटों में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है और वहां स्थिति नियंत्रण में है।
हेल्पलाइन नंबर किए जारी
किर्गिस्तान में रह रहे बच्चों की सहायता के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। विद्यार्थी किसी भी अप्रिय स्थिति में एवं किसी के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर स्वयं अथवा उनके परिजन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-26772005 (मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली) एवं 0755-2708055, 0755-2708059 (वल्लभ भवन, सिचूवेशन रूम, भोपाल) पर संपर्क कर सकते हैं।
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…