Select Date:

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के कार कलेक्शन में आई नई मर्सिडीज, कीमत और फीचर कर देंगे हैरान

Updated on 11-11-2025 01:44 PM
नई दिल्ली: एकतरफ, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के खब्बू तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मैच में उतारने के बजाय बेंच पर बैठाए रखने को लेकर बहस चल रही है। दूसरी तरफ, यह क्रिकेटर इस बहस से इतर अपनी जिंदगी में मस्त है। ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही अर्शदीप सिंह ने अपनी कारों के काफिले में एक और SUV शामिल कर ली है। भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप ने मर्सिडिज G वैगन का लग्जरी एडिशन खरीदा है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अर्शदीप और उनकी फैमिली नई कार के आगे अलग-अलग पोज बनाते हुए दिख रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गए हैं। इसके बाद से फैंस इस कार की कीमत और फीचर्स को सर्च करते दिखाई दे रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि अर्शदीप सिंह ने यह कार कितने करोड़ रुपये खर्च करके खरीदी है और इसकी खासियत क्या है।

काले रंग की खूबसूरत एसयूवी है मर्सिडिज G वैगन

अर्शदीप सिंह ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर नई कार की फोटो शेयर की हैं। इनमें वे और उनकी फैमिली नई मर्सिडिज एएमजी जी 63 वैगन के आगे खड़ी दिख रही है। इस लग्जरी कार के बोनट पर फूल सजे हुए हैं, जिससे पता लग रहा है कि Pujab Kings के स्टार बॉलर अर्शदीप सिंह ने इसे सोमवार को ही खरीदा है। काले रंग के एक्सटीरियर वाली कार का इंटीरियर लाल रंग का है। इस रेड एंड ब्लैक कॉम्बिनेशन ने इस कार की खूबसूरती बेहद बढ़ा दी है।

इतने करोड़ रुपये की है इस कार की कीमत

मर्सिडिज जी वैगन (Mercedes-AMG G 63) को ऑटो मीडिया रिपोर्ट में कलेक्टर्स आइटम की कैटगरी में रखा जाता है, जिसकी कीमत भारत में करीब 3 करोड़ रुपये से शुरू होती है। यह कार ऑनरोड यानी रजिस्ट्रेशन-इंश्योरेंस के बाद सड़क पर चलते समय करीब 4 करोड़ रुपये की बैठती है। इस 5 सीटर कार को भारत के खूबसूरत एक्सप्रेसवे से लेकर देहातों की उबड़-खाबड़ रोड तक के लिए बेहद आरामदेह माना जाता है।

कैसा है Mercedes-AMG G 63 का एक्सटीरियर

इस एसयूवी कार का एक्सटीरियर बॉक्सी स्टाइल का होता है, जो सड़क पर इसे विशालकाय उपस्थिति देता है। यह सर्कुलर शेप वाली LED हेडलैंप्क के साथ ही DRLs के साथ आती है। इतना ही नहीं AMG वेरिएंट में हेडलैंप वॉशर और वर्टिकल स्लॉट ग्रिल भी आता है। यह गाड़ी 21 इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती है, जिन्हें 22 इंच अलॉय में बदलने का ऑप्शन भी मौजूद है। अर्शदीप सिंह ने इसका पेट्रोल वेरिएंट खरीदा है, जिसमें कार के पीछे डबल एक्जॉस्ट पाइप दोनों किनारों पर निकाले गए हैं। इस कार का पीछे के हिस्से पर टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील लगा हुआ है, जबकि पीछे स्लीक डिजाइन वाली LED टेललैंप्स और इंडीकेटर्स इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.