शुभमन गिल-गौतम गंभीर को भारतीय दिग्गज की एडवाइस, पहले टेस्ट में ध्रुव जुरेल के लिए इस खिलाड़ी की चढ़ानी होगी 'बली'
Updated on
10-11-2025 01:01 PM
नई दिल्ली: भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल इस वक्त गजब फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में शानदार बैटिंग की और दोनों पारियों में शतक जड़ा। ऋषभ पंत के इंजरी के बाद वापसी आने से उनकी जगह संकट में हैं क्योंकि पंत फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। हालांकि, जिस तरह की फॉर्म में जुरेल हैं उनको भारतीय टीम प्लेइंग 11 से बाहर भी नहीं करना चाहेगी और उनको नजरअंदाज भी नहीं कर सकती।
अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में होने वाले पहले टेस्ट के लिए भारत के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि भारत ध्रुव जुरेल को खिलाने के लिए किसे ड्रॉप कर सकता है।
आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'स्क्वाड में ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत दोनों हैं। ऋषभ पंत खेलेंगे। वह उपकप्तान हैं। वह खेलने वाले हैं और उन्हें खेलना भी चाहिए। लेकिन मुझे लगता है कि ध्रुव जुरेल को भी खेलना चाहिए। उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए। सवाल यह होगा कि क्या आप साई सुदर्शन को टॉप ऑर्डर से हटाएंगे या नितीश कुमार रेड्डी को लोवर ऑर्डर से।'उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि साई सुदर्शन को नंबर 3 पर खेलने देना चाहिए। आपने नितीश कुमार रेड्डी से उनका काम अभी तक ठीक से नहीं कराया है। इसलिए आप उन्हें हटाकर ध्रुव जुरेल को वहाँ रख सकते हैं।' बता दें कि रिपोर्ट्स भी ऐसी ही सामने आ रही हैं कि ध्रुव जुरेल को नीतीश कुमार रेड्डी की जगह ही खेलने का मौका मिलेगा। जुरेल के पास काफी ज्याद प्रतिभा है। लेकिन, ऋषभ पंत के पहली पसंद होने की वजह से उनको ज्यादा मौका नहीं मिलता। अब तक जुरेल ने भारत के लिए अपने करियर में 7 टेस्ट खेले हैं और 430 रन बनाए हैं।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…