तिलक वर्मा पर आग बनकर बरसे भारतीय दिग्गज, इस हरकत के लिए खूब सुनाया, प्लेइंग 11 में होने पर भी उठाए सवाल
Updated on
24-02-2026 02:07 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा चोटिल हो गए थे। उनकी सर्जरी भी हुई थी। तिलक ने भारत के लिए एशिया कप में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन इंजरी के बाद वर्ल्ड कप में तिलक काफी ज्यादा फींके नजर आए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 118.88 के स्ट्राइक रेट से अब तक सिर्फ 107 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में जब भारत को उनकी जरूरत थी तो तिलक वर्मा खराब शॉट खेलकर आउट हो गए थे। तिलक के शॉट पर भारत के पूर्व खिलाड़ी कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने उन्हें जमकर सुनाया है।
श्रीकांत ने ली तिलक वर्मा की क्लास
कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'अगर संजू सैमसन प्लेइंग 11 में आते हैं, तिलक वर्मा की फिर कोई जगह नहीं बनती। कुछ लोग तिलक की जगह पर सवाल उठा रहे हैं। काफी संभावना है कि तिलक को आज खेले गए उनके शॉट के बाद प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर दिया जाए। काफी वाहियात शॉट था। वैसा शॉट खेलने के बाद वह क्रीज में रहना डिजर्व नहीं करते थे।'बता दें कि कृष्णम्माचारी श्रीकांत भारत के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने 1981 से 1992 के दौरान टीम इंडिया के लिए 43 टेस्ट और 146 वनडे मुकाबले खेले हैं। श्रीकांत ने टेस्ट में 2062 तो वनडे में 4091 रन बनाए हैं।
साउथ अफ्रीका ने भारत को दी बड़ी हार
साउथ अफ्रीका ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के मुकाबले में 76 रन के बड़े अंतर से हराया था। साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 188 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में टीम इंडिया 111 रन पर ऑल आउट हो गई। इस हार के बाद और वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे पर जीत के बाद भारत की सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…