Select Date:

ट्रम्प के साथ भारतवंशी रामास्वामी-निक्की हेली:कहा- जब वे राष्ट्रपति थे पुतिन ने यूक्रेन पर हमला नहीं किया, देश को बचाने के लिए ट्रम्प जरूरी

Updated on 18-07-2024 01:59 PM

डोनाल्ड ट्रम्प पर हमले के बाद उनके लिए देश में सहानुभूति की लहर दिखने लगी है। इस बीच उन्हें अपने विरोधी रहे नेताओं का भी साथ मिलने लगा है।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक निक्की हेली, विवेक रामास्वामी जैसे भारतवंशी नेताओं के अलावा फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस ने बुधवार को रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में संबोधित किया। इन्होंने अपने भाषण में ट्रम्प का समर्थन किया और उनके पक्ष में मतदान की अपील की।

गौरतलब है कि ये सभी नेता रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल थे और ट्रम्प के खिलाफ लड़ रहे थे। इन नेताओं का ट्रम्प के समर्थन में आना रिपब्लिकन पार्टी की एकता के अच्छा माना जा रहा है। इस समर्थन से डोनाल्ड ट्रम्प, जो बाइडेन के मुकाबले और मजबूत हो सकते हैं।

रामास्वामी बोले- अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए ट्रम्प जरूरी
रिपब्लिकन कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने जोशीले अंदाज में अमेरिकन ड्रीम की बात की और लोगों से ट्रम्प को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प ही इस देश को एकजुट कर सकते हैं।

कन्वेंशन को संबोधित करते हुए रामास्वामी ने कहा कि 'अगर आप देश में कानून व्यवस्था को फिर से बेहतर होते देखना चाहते हैं तो ट्रम्प को वोट करें। अगर आप इस देश की इकोनॉमी को पटरी पर लाना चाहते हैं और अमेरिका को फिर से महान देश बनाना चाहते हैं तो ट्रम्प को वोट करें।

रामास्वामी ने कहा- ट्रम्प को वोट करने सबसे बड़ा कारण ये है कि वे थोथे भाषण से नहीं बल्कि एक्शन से देश में एकता कायम कर सकते हैं। रामास्वामी के इस भाषण की तारीफ टेस्ला चीफ एलन मस्क ने भी की है। मस्क ने एक्स पर उनके भाषण को रिपोस्ट किया है।

हेली बोलीं- देश को बचाने के लिए ट्रम्प को करें वोट
विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में कन्वेंशन के दूसरे दिन संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भी ट्रम्प का समर्थन किया और जो बाइडेन को हराने के लिए रिपब्लिकन से एकजुट होने की अपील की। इस दौरान ट्रम्प भी कन्वेंशन में मौजूद थे। हेली ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुआ कहा- एक बात मैं पूरी तरह से साफ कर दूं कि डोनाल्ड ट्रम्प को मेरा मजबूत समर्थन है।

हेली ने कहा कि देश की सलामती के लिए हमें ट्रम्प का समर्थन करना चाहिए। पूर्व अमेरिकी राजदूत ने कहा कि मैं इस वक्त यहां पर हूं क्योंकि हमें देश को बचाना है। हेली ने कहा कि आपको ट्रम्प को वोट करने के लिए हर बार उनसे 100% सहमत होने की जरूरत नहीं है।

निक्की हेली ने कहा कि जब ओबामा राष्ट्रपति थे तो पुतिन ने क्रीमिया पर हमला किया था। जब बाइडेन राष्ट्रपति थे तब पुतिन ने यूक्रेन पर हमला किया। इनके कार्यकाल के बीच में जब ट्रम्प, देश का नेतृत्व कर रहे थे तब कोई हमला नहीं हुआ। कोई युद्ध नहीं हुआ।

हेली ने कहा कि पुतिन ने रिपब्लिकन राज में यूक्रेन पर हमला नहीं किया क्योंकि उन्हें पता था कि डोनाल्ड ट्रम्प सख्त हैं। एक मजबूत राष्ट्रपति युद्ध शुरू नहीं करता। एक मजबूत राष्ट्रपति युद्धों को रोकता है। हेली ने ये भी कहा कि जब देश कमजोर होता है तो दुश्मन इसका फायदा उठाते हैं, इसलिए इस वक्त ट्रम्प को सर्पोट करने की जरूरत है।

डिसेंटिस ने भी ट्रम्प का किया सपोर्ट
रिपब्लिकन पार्टी के एक अन्य बड़े नेता और फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस ने भी कन्वेंशन में डोनाल्ड ट्रम्प का सपोर्ट किया। उन्होंने नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन को हराने के लिए रिपब्लिकन से एकजुट होने का आग्रह किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.