Select Date:

भारतीय टीम इस खिलाड़ी को दे सकती है मौका, जानिए भारत-बांग्लादेश टी20 मैच की संभावित प्लेइंग 11

Updated on 08-10-2024 04:14 PM

 इंदौर।  सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। ग्वालियर में खेला गया पहला मुकाबला इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया है। तेज गेंदबाज मयंक यादव और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने पहले मैच में डेब्यू किया।


कहां खेला जाएगा भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टी20 मैच?


भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 9 अक्टूबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी। मौजूदा स्क्वाड में हर्षित राणा ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें टी20I में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। हालांकि दूसरे मुकाबले में उनके खेलने की संभावना काफी कम है। हेड कोच गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव शायद ही टीम में कोई बदलाव करेंगे।


बल्लेबाजी ऑर्डर में बदलाव हो सकता है


संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे। उनके साथ देने अभिषेक शर्मा उतरेंगे। सूर्यकुमार ने सीरीज के शुरुआत से पहले ही ओपनर के तौर पर संजू के नाम पर मुहर लगा दी थी। टीम में एकमात्र बदलाव बैटिंग ऑर्डर में होता सकता है। शिवम दुबे के रिप्लेसमेंट तिलक वर्मा चौथे नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं।


टीम में गेंदबाजी का काफी विकल्प


अगर नीतीश रेड्डी को दूसरे टी20 मैच में टीम में जगह नहीं मिलती है, तब भी भारत के पास गेंदबाजी के काफी विकल्प हैं। रियान पराग, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह स्पिन गेंदबाजी में योगदान दे सकते हैं।


भारत की संभावित प्लेइंग 11


अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.