टीम इंडिया के गेंदबाजों के कंधे गिरे, दिल्ली टेस्ट में शाई होप का तगड़ा शतक... वेस्टइंडीज की जबरदस्त वापसी
Updated on
13-10-2025 12:58 PM
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के 518 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 248 रन बनाकर पहली पारी में ऑलआउट हो गई। फॉलोऑन का पीछा करते हुए दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। जिके बाद वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शतक ठोक दिया। इसी बीच वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शाई होप ने भी शतक ठोक दिया है।
पहले सेशन में मिला सिर्फ एक विकेट
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन सोमवार को यहां लंच तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 252 रन बनाए। भारत को पहले सत्र में एकमात्र सफलता जॉन कैंपबेल के रूप में मिली जिन्होंने रविंद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होने से पहले 115 रन की शानदार पारी खेली। लंच के समय शाई होप 92 और कप्तान रोस्टन चेज 23 रन पर खेल रहे थे।
भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 248 रन ही बना पाई थी और उसे फॉलोऑन करना पड़ा था।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…