निवेशकों के उड़े होश! सेंसेक्स 555 अंक लुढ़का, देखें आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स का हाल
Updated on
08-09-2026 04:47 PM
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को पांचवें हफ्ते भी बाजार में गिरावट जारी रही। सेंसेक्स 0.73 फीसदी यानी कि 555.23 अंक लुढ़ककर लाल निशान में 75,577.58 पर बंद हुआ। निफ्टी 0.61 फीसदी यानी कि 144.05 अंक गिरकर 23,635.10 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से टॉप लूजर्स में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल रहे।
सेंसेक्स के 30 शेयरों के हाल कैसे रहे?
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 में उछाल और 21 में गिरावट दिखी। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में सबसे अधिक 1.48 फीसदी की तेजी दिखी। यह हरे निशान में 410.50 पर बंद हुआ। वहीं, अडानी पोर्ट्स 1.06 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.84 फीसदी, इंडिगो 0.49 फीसदी, एचसीएल टेक 0.23 फीसदी, टाइटन 0.22 फीसदी, एसबीआई 0.20 फीसदी, इटरनल 0.19 फीसदी और टेक महिंद्रा 0.12 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ।
वहीं, गिरावट वाले में सबसे अधिक नुकसान आईसीआईसीआई बैंक को हुआ। यह दो फीसदी गिरकर लाल निशान में 1399.50 पर बंद हुआ। इसके अलावा एक्सिस बैंक में 1.72 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.23 फीसदी, कोटक बैंक में 1.20 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.16 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.11 फीसदी और इन्फोसिस में 0.37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
7 सितंबर को स्टॉक मार्केट की चाल क्या थी?
बीते कारोबारी सत्र यानी कि सोमवार को सेंसेक्स लाल निशान में गिरावट के साथ 75,970.28 पर खुला था, जबकि निफ्टी 23,743.10 ट्रेड करते हुए ओपेन हुआ था। मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स 382.62 अंक गिरकर 76,132.81 पर आ गया था। वहीं, निफ्टी 118 अंक लुढ़ककर 23,779.15 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सबसे अधिक गिरावट इन्फोसिस में दिखी थी। यह 3.81 फीसदी गिरकर लाल निशान में 1087 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार में घरेलू और विदेशी निवेशकों की स्थिति
बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 382 अंक गिरकर बंद हुआ था। शेयर बाजार में इस गिरावट के बीच घरेलू के साथ-साथ विदेशी निवेशकों ने भी खरीदारी की है। सोमवार को घरेलू निवेशकों (DIIs) ने जहां 567 करोड़ रुपये की खरीदारी की है, वहीं विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 280 करोड़ रुपये भारतीय शेयर बाजार में निवेश किए हैं।
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
नई दिल्ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…