Select Date:

ईरान ने पहली बार मार गिराया चीनी ड्रोन Wing Loong II, क्या सऊदी अरब या UAE ने शुरू कर दी है सीधी जंग?

Updated on 03-04-2026 12:13 PM
तेहरान: ईरान ने शिरा शिराज के दक्षिणी इलाके में एक चीनी Wing Loong II ड्रोन को मार गिराया है। ये ड्रोन खाड़ी के दो देश संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब इस्तेमाल करते हैं। इसीलिए सवाल उठ रहे हैं कि क्या सऊदी या यूएई इस जंग में शामिल हो गया है? ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस एनालिस्ट्स के बीच यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या सऊदी अरब या UAE जैसे खाड़ी देशों ने ईरान के खिलाफ हमले की कार्रवाई में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है?

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने चीनी ड्रोन के मलबे की तस्वीर जारी की है। एजेंसी ने पहले कहा था कि ईरानी सेना ने एक अमेरिकी MQ-9 Reaper ड्रोन को मार गिराया है। लेकिन बाद में तस्वीर की पहचान करने पर पता चला था कि वो अमेरिकी ड्रोन नहीं बल्कि चीनी Wing Loong II ड्रोन है। इसकी तुलना अकसर अमेरिकी MQ-9 Reaper से की जाती रही है। बाद में तेहरान टाइम्स ने भी अपनी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि चीनी Wing Loong II ड्रोन के तौर पर की है। इसीलिए सवाल उठ रहे हैं कि इस ड्रोन का इस्तेमाल किसने किया है?

ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल हुआ सऊदी या UAE?

मिडिल ईस्ट आई की फरवरी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के हमले से कुछ दिन पहने ईरान को भी चीन ने कई एडवांस ड्रोन सौंपे थे। लेकिन बाद में एक क्षेत्रीय इंटेलिजेंस अधिकारी ने कहा था कि ईरान को चीन की तरफ से कामिकेज ड्रोन सौंपे थे और ये दोबारा इस्तेमाल होने वाले Wing Loong ड्रोन से अलग होते हैं। कामिकेज ड्रोन टारगेट से टकराता है और इसका दोबारा इस्तेमाल नहीं होता है। इसके अलावा ड्रोन विशेषज्ञ और 'रूस एंड ईरान: पार्टनर्स इन डेफायंस फ्रॉम सीरिया टू यूक्रेन' की लेखिका निकोल ग्राजेव्स्की ने मिडिल ईस्ट आई को बताया है कि ईरान के पास अपने शस्त्रागार में 'विंग लूंग ड्रोन' नहीं है।इसके अलावा चीनी ड्रोन अमेरिका और इजरायल के पास होने का कोई सवाल ही नहीं है लेकिन सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के पास 'विंग लूंग II ड्रोन' होने की जानकारी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सूडान के गृह युद्ध में विंग लूंग ड्रोन ने काफी अहम भूमिका निभाई थी। UAE ने अर्धसैनिक बल 'रैपिड सपोर्ट फोर्सेज' के समर्थन में इन ड्रोनों को तैनात किया था।
यानि सऊदी या संयुक्त अरब अमीरात में से किसी ने इस ड्रोन को ईराम के खिलाफ इस्तेमाल किया है और ये ऐसे समय में किया गया है जब डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध को बढ़ाने का फैसला किया है। मिडिल ईस्ट आई ने ये भी दावा किया है कि सऊदी अरब ने अमेरिका को अपने हवाई क्षेत्र और पश्चिमी सऊदी अरब में स्थित 'किंग फहद सैन्य अड्डे' के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है और अमेरिकी सेना ने यहां से ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है।

सऊदी और यूएई पर ईरान के जबरदस्त हमले

  • 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने सऊदी और यूएई पर जबरदस्त हमले किए हैं। संयुक्त अरब अमीरात पर सबसे ज्यादा 2,156 से ज्यादा हमले हुए हैं।
  • इनमें 438 बैलिस्टिक मिसाइलें, 2,012 ड्रोन (UAV) और 19 क्रूज मिसाइल हमले शामिल हैं।
  • इनमें से लगभग 93-95% हमलों को यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम्स (THAAD और पैट्रियट) ने नाकाम कर दिया है।
  • सऊदी अरब पर ईरान ने अभी तक लगभग 723 मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।
  • ईरान ने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको को भी अपने ड्रोन हमले में निशाना बनाया है।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के युद्ध में शामिल हो सकते हैं। लेकिन वो कब होंगे फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अगर चीनी ड्रोन हमले के बाद किसी न किसी एक देश के युद्ध में उतरने के संकेत मिल रहे हैं। अभी तक ना सऊदी अरब और ना ही यूएई ने इस ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.