'ईरानी मजबूत, उन्हें अपनी ताकत पर गर्व', ट्रंप ने की तारीफ, यूरेनियम नहीं निकाल पाने की बताई वजह
Updated on
06-06-2026 01:06 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों की तारीफ करते हुए कहा है कि वे मजबूत हैं और अपनी सभ्यता पर गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के नेताओं ने अभी तक अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के लिए समझौता नहीं किया है। इसकी वजह ईरानी नेताओं का मजबूत होना है। ट्रंप ने ईरानी नेताओं की तारीफ की तो साथ ही यह भी कहा कि आखिरकार उनको समझौता करना होगा। ट्रंप ने यह खुलासा भी किया है कि उन्होंने ईरान का यूरेनियम लाने के लिए सैन्य ऑपरेशन पर विचार किया था।
शुक्रवार को एनबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'वे (ईरानी) मजबूत हैं, उन्हें अपनी ताकत पर गर्व है। उनको ऐसे काम करने पड़ रहे हैं, जिनके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। वह फिलहाल समझौते के लिए तैयार नहीं है लेकिन उनके पास कोई दूसरा चारा नहीं है। हां डील में थोड़ा समय जरूर लग सकता है।'
ईरान के यूरेनियम पर क्या बोल ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी बताया है कि उन्होंने ईरान से एनरिच्ड यूरेनियम वापस लाने के लिए अमेरिकी सैनिकों को भेजने पर विचार किया था। इस पर काफी सोचा गया लेकिन आखिरकार उसे खारिज कर दिया। इस ऑपरेशन को बहुत जोखिम भरा माना गया। इसलिए इस पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला लिया गया।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान से यूरेनियम लाने के लिए बड़ी सैन्य तैनाती की जरूरत पड़ती। इस मिशन को पूरा करने में कम से कम दो हफ्ते लगते और बड़ी मात्रा में हथियार ईरान ले जाने पड़ते। ऐसे में सैन्य योजनाकारों ने न्यूरेनियम वापस लाने के संभावित तरीकों पर विचार के बाद सेना नहीं भेजने का फैसला लिया।
ईरान-अमेरिका में वार्ता
डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के बारे में ये टिप्पणी ऐसे समय सामने आई है,जब दोनों पक्षों में युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत मुश्किल में दिख रही है। हाल के दिनों में तनाव तब बढ़ गया है क्योंकि अमेरिका और ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक-दूसरे पर हमले किए हैं। इजरायल के लेबनान में हमलों ने भी तनाव को बढ़ाया है।
अमेरिका-इजरायल गठबंधन ने 28 फरवरी को ईरान पर हवाई हमले शुरू किए थे। छह हफ्ते की लड़ाई के बाद 8 अप्रैल को दोनों पक्ष सीजफायर पर सहमत हुए। इसके बाद से दोनों पक्ष समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं। होर्मुज स्ट्रेट, फ्रीज ईरानी संपत्ति और ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम जैसे मुद्दों पर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी है।
ईरान का पक्ष क्या है
ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसिन रेजाई ने कहा है कि अमेरिका से समझौताे में तेहरान की 24 अरब डॉलर की फ्रीज संपत्ति अहम मसला है। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन ईरान के साथ समझौता चाहता है तो ईरान की संपत्ति जारी करनी होगी। हम इस पर मजबूती से खड़े हैं क्योंकि यह हमारा अपना पैसा है, जो हमें मिलना ही चाहिए।
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए सिरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्ते हैं और इसी वजह से…
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…