Select Date:

पति अपूर्व से अलग रहती हैं दिव्या अग्रवाल? भाव्या सिंह ने किया दावा और एक्ट्रेस को कहा 'गोल्ड डिगर'

Updated on 09-02-2026 01:37 PM
रियलिटी शो The 50 इस वक्त जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है। 50 दिनों तक 50 लाख के लिए हो रहे इस गेम शो में आए दिन कोई न कोई नई भसड़ देखने को मिलती है। लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल पर को-कंटेस्टेंट भाव्या सिंह ने काफी पर्सनल कमेंट्स किए। दावा किया कि वह 'गोल्ड डिगर' हैं और पति अपूर्व पडगांवकर से अलग रहती हैं। बैल और बुद्धि टास्क के दौरान इनके बीच बहस शुरू हुई थी और पीठ पीछे एक-दूसरे की छीछालेदर की।

The 50 के टास्क में दिव्या अग्रवाल ने कहा कि अर्चना के पास दिमाग नहीं है। इसी पर भाव्या चिढ़ गईं क्योंकि वह अर्चना की दोस्त हैं। उन्होंने एक्ट्रेस को टास्क में मजा चखाने का फैसला किया। वॉशरूम में जब दिव्या ने भाव्या से टीशू पेपर मांगा तो उन्होंने देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनको दिव्या का रवैया पसंद नहीं आया। उनका मांगने का तरीका सही नहीं था।

'अर्चना गौतम रात 1 बजे फोन करती थी'

इधर, दिव्या रोती दिखीं, उन्होंने कहा कि वह इस शो में नहीं रहना चाहतीं। रिद्धि डोगरा से उन्होंने बात की और कहा, 'मैंने सालों तक लोगों से दोस्ती रखी है। हर शो में मुझे पसंद नहीं किया जाता। और अकेले ही खेलना पड़ता है। लेकिन मैंने इसे ईगो पर लिया और शो जीतकर दिखाया। खुद को साबित किया। अर्चना गौतम मरी दोस्त है, फिर भी दुश्मन जैसे लड़ रही है। वह मुझे रात के 1 बजे फोन करती थी। कहती थी कि उसे स्टाफ नहीं मिल रहा तो क्या करना चाहिए।'

भाव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल को 'गोल्ड डिगर' कहा

इसके बाद भाव्या टीशू लेकर आईं और उन्होंने दिव्या से कहा कि वह सही से बात करें। लेकिन रिद्धि और नेहा ने कहा कि वह बात में आएं क्योंकि अभी दिव्या रो रही है। इसके बाद भाव्या ने सपना चौधरी और आर्या से दिव्या की बुराई की। कहा, 'ये इतनी फेक लड़की है। कोई हैरानी नहीं कि इसको लोग गोल्ड डिगर बोलते हैं। और दूसरी चीज मैंने इसको पॉडकास्ट पर पूछा था ये। आप रिकॉर्ड पर देखना कि की रियलिटी शो करोगे? बोलती है कि नहीं, नहीं करूंदी। मैं बिग बॉस जीत चुकी हूं। क्या उखाड लिया तुमने.. सारी पीआर करारे और स्पॉटिंग करा कराके, थोडा दिख जाती हो। तुमने कुछ नहीं किया जिंदगी में। फेक औरत है सबके साथ फेर कर रही है। अब चुगली करेगी सबके साथ बैठ के।'

भाव्या का दावा- पति के साथ नहीं रहतीं दिव्या

इधर, दिव्या ने युविका चौधरी से कहा कि वह अपने पति को बहुत मिस कर रही हैं। उसने उनकी लाइफ को पूरी तरह से बदल दिया है। 'वो बहुत ही शांत और प्यारा इंसान है। मैंने उसके आगने के बाद अपनी लाइफ में दोस्त बनाने शुरू किए। उसने मुझे दोस्ती का मतलब सिखाया है।' इधर, भाव्या ने दावा किया कि दिव्या और अपूर्व साथ नहीं रहते, 'दिवाली पर असली पटाखे तो इसके घर पर फूटे थे। और मैंने फोड़े थे और आज तक मैंने कभी बोला नहीं वो। और न कभी पॉडकास्ट पर ना कभी कुछ। कभी बोलूंगी भी नहीं क्योंकि इनका खुद का आपसी पारिवारिक मामला था। उसमें मुझे शामिल कर दिया इन लोगों ने। भीख मांते हैं लोगों से मुंबई में कि मेरे घर आ जाओ। आप मेरे पास आ जाओ। प्लीज मिलो मुझसे। अलग रहती है अपने पति से। इसको तो तबाह करके जाऊंगी मैं लड़की को।'

दिव्या अग्रवाल के तलाक की चर्चा?

दिव्या अग्रवाल की शादी 20 फरवरी 2024 को हुई थी। मराठी रीति-रिवाजों से वह मुंबई के ही घर में बिजनेसमैन अपूर्व पंडगांवकर की दुल्हन बनी थीं। इसकी कई सारी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिसे बाद में डिलीट कर दी थी। इससे ये हलचल हुई की इनके रिश्ते में खटास आ गई है। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने तलाक की खबरों को सिरे से खारिज किया था। कहा था कि प्रोफाइल को प्रोफेशनल बनाने के लिए शादी और पति के साथ वाली फोटोज-वीडियोज हटाए थे। वहीं, अपूर्व ने भी इसे अफवाह बताया था और कहा था कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.