Select Date:

क्या सरोगेसी से दोबारा मां बनने जा रही हैं एकता कपूर? सामने आया सच, हवा हुई अफवाह

Updated on 11-05-2024 01:29 PM
एकता कपूर के दूसरी बार मां बनने को लेकर तेजी से खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह सरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। वह दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि उनका बेटा रवि भी एक भाईया बहन चाहता है। लेकिन अब एकता के एक करीबी सूत्र ने सोशल मीडिया पर चल रही है ऐसी खबरों को खारिज किया है।

'ईटाइम्स' से खास बातचीत में सूत्र ने बताया, 'सिर्फ एक एक्सक्लूसिव आर्टिक्ल पर लोग क्लिक करें, इसके लिए गलत जानकारी फैलाना सही नहीं। ये अस्वीकार्य है। पहले पत्रकारों को ऐसी खबरें छापने से पहले टीम के साथ फैक्स को वेरिफाइ करना चाहिए। ये बहुत ही मजाकिया और हंसने वाली बात है कि लोगो इस तरह की खबरें लेकर आते हैं।'

एकता कपूर के दूसरी बार मां बनने पर चर्चा

जबकि 'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट ने दावा किया था कि एकता कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि प्रोड्यूसर ने उन्हें बताया है कि उनका बेटा रवि एक-भाई बहन चाहता है। साथ ही लिखा गया कि एकता भाई-बहन की एहमियत को समझती हैं। इसलिए वह बेटे की इस इच्छा को पूरा करना चाहती हैं। इस फैसले में फैमिली भी उनका सपोर्ट कर रही है।

बिना शादी के मां बनी थीं एकता कपूर

एकता कपूर 27 जनवरी, 2019 को सरोगेसी से मां बनी थीं। उन्होंने बेटे का स्वागत किया था और उसका नाम पिता जितेंद्र के असली नाम पर रखा था। उन्होंने शादी नहीं की। क्योंकि उनके पिता ने उन्हें करियर और शादी में से किसी एक चीज को चुनने के लिए कहा था और प्रोड्यूसर ने अपना काम चुना। और शादी ना करने का फैसला किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को…
 22 April 2026
कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी।…
 22 April 2026
साल 2011 में, अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के दौरान शाहरुख खान एक घटना में फंस गए थे, जिसमें लाठीचार्ज तक स्थिति बिगड़ गई थी। कई साल बाद, उस घटना…
 22 April 2026
मलयालम फिल्‍मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्‍लम' जैसी फिल्‍म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्‍टारर इस फ‍िल्म ने साल 2021 में खूब सुर्ख‍ियां बटोरी…
 21 April 2026
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल…
 21 April 2026
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
 21 April 2026
'सैयारा' से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है और इस वक्त वह बहुत दुख में हैं। उनके घर में मातम पसर गया है। अनीत…
 21 April 2026
टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद…
 20 April 2026
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…
Advt.