श्रद्धा कपूर की उदयपुर में शादी? बनने वाली हैं राहुल मोदी की दुल्हनियां! भाई सिद्धांत ने दिया जवाब
Updated on
14-01-2026 01:56 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 38 साल की हैं। उनकी शादी को लेकर जोरशोर से चर्चा हो रही है। हाल ही में रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वो जल्द ही उदयपुर में बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ सात फेरे लेंगी। अब उनके भाई सिद्धांत कपूर ने इन अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर इंस्टाग्राम पर 'एडल्ट सोसाइटी पेज' पर खबर शेयर की गई। इसमें लिखा गया कि 'स्त्री' एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ शादी करने जा रही हैं। ये पोस्ट तब और ज्यादा वायरल हो गया, जब श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर ने भी इस पर रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा, 'ये तो मेरे लिए भी खबर है।'
श्रद्धा ने कही थी शादी की बात
बीते दिनों श्रद्धा कपूर अपने फैंस से बात कर रही थीं। तभी एक फैन ने पूछा कि उनकी शादी कब होगी। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया था कि 'मैं करूंगी, शादी करूंगी।' बस। इसी के बाद उनकी शादी को लेकर जोरशोर से चर्चा होने लगी थी।
श्रद्धा और राहुल मोदी कबसे डेट कर रहे हैं?
श्रद्धा और राहुल की डेटिंग की शुरुआत साल 2023 से मानी जाती है। वो पहली बार 'तू झूठी मैं मक्कार' के सेट पर मिले थे। फिर 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में उन्हें पहली बार साथ में देखा गया था। वो करीब 2-3 साल से साथ में हैं।
श्रद्धा की अपकमिंग मूवी
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा को विथाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'ईथा' देखा जाएगा। इसके बाद वो 'नागिन' फिल्म की शूटिंग करेंगी।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…