Select Date:

बलूचिस्‍तान में कत्‍लेआम का प्‍लान बना रही पाक‍िस्‍तानी सेना? पूर्व अफगान सैनिकों को मोटी सैलरी पर बुलाया

Updated on 17-09-2026 11:39 AM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांति का शिकार है। सूबे में कई सशस्त्र गुट पाकिस्तान की सेना से आजादी के लिए लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने जमीन पर इनका मुकाबला करने की कोशिश की है तो हवाई हमलों का भी सहारा लिया है। इसके बावजूद पाकिस्तानी आर्मी यहां पूरी तरह असफल दिखी है। ऐसे में असीम मुनीर के नेतृत्व वाली आर्मी अफगानिस्तान के पूर्व सैनिकों के सहारे बलूचिस्तान में 'ऑपरेशन' की तैयारी में है। एक्सपर्ट इसे पाक आर्मी के बलूचिस्तान में बड़े पैमाने पर 'कत्लेआम के प्लान' की तरह देख रहे हैं।

बलूचिस्तान पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने RFE/RL को बताया है कि सूबे में करीब 2,000 पूर्व अफगान पुलिस अधिकारियों और सैनिकों को भर्ती किया गया है। इन लोगों को एक ऐसे गुट में भर्ती किया गया है, जो पाकिस्तान सरकार के समर्थन से अलगाववागी गुटों के खिलाफ लड़ रहा है। इनको बाकायदा एक सैलरी पाकिस्तानी सरकार देगी।

40,000 रुपए महीना में भर्ती

पाकिस्तान में रह रहे पूर्व अफगान सैनिक खान ने बताया कि वह कई ऐसे लोगों को जानते हैं, जो सरकार समर्थित सशस्त्र समूहों में शामिल हुए हैं। इसका नेतृत्व एक पूर्व अफगान पुलिस अधिकारी करता है। खान के अनुसार, भर्ती के बाद पूर्व अफगान सुरक्षा अधिकारियों और सैनिकों का परिचय उनके निर्धारित इलाकों के स्थानीय पुलिस स्टेशनों से कराया जाता है ताकि हथियार ले जाते हुए या पुलिस चौकियों पर पहचान के उन्हें कोई परेशानी ना हो।

खान के मुताबिक, भर्ती किए जा रहे सैनिकों को हर महीने 40,000 पाकिस्तानी रुपए (145 डॉलर) मिलते हैं। खुद उनको भी ये ऑफर कई बार मिला कि वह बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करें। बलूचिस्तान पाकिस्तान का दक्षिण-पश्चिमी प्रांत है, जिसका बॉर्डर अफगानिस्तान और ईरान से लगता है। ऐसे में अफगानिस्तान में ट्रेनिंग लिए हुए पूर्व सैनिक पाकिस्तानी आर्मी के काफी काम आ सकते हैं।
मुझे भी भर्ती होने का ऑफर पूर्व अफगान सरकार के पुलिस अधिकारी की तरफ़ से आया था। वह पहले ही सैकड़ों बेरोजगार अफगान पुलिसकर्मियों को भर्ती कर चुका था, जो अगस्त 2021 में काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद पाकिस्तान आ गए थे।
पूर्व अफगान अधिकारी

पाकिस्तान में अशांति

पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत सुरक्षा के बिगड़ते संकट का सामना कर रहा है। बलूच अलगाववादी समूहों ने पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ कई वर्षों से विद्रोह छेड़ रखा है। इनमें एक सबसे अहम नाम बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) का है। इस गुट ने बार-बार पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर हमले किए हैं। BLA की मांग बलूचिस्तान को आजाद करने की है।

पाकिस्तानी तालिबान या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने बलूचिस्तान के पश्तून-बहुल उत्तरी जिलों में पाक सुरक्षाबलों पर हमले किए हैं। इससे वह संघर्ष और बड़े इलाके में फैल गया है, जो पहले मुख्य रूप से पड़ोसी खैबर पख्तूनख्वा और अफगान सीमा के पास पाकिस्तान के पूर्व आदिवासी इलाकों तक सीमित था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.