रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल में क्या प्रावधान हैं?
- रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला ये बिल यूक्रेन के समर्थन में उठाया गया बड़ा कदम है। इसका मकसद मॉस्को की ऊर्जा से होने वाली कमाई में रुकावट डालना और नियमों को लागू करने में मौजूद कमियों को दूर करना है।
- यह बिल अमेरिकी राष्ट्रपति को यह अधिकार देता है कि वे रूसी कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के बड़े विदेशी खरीदारों पर 100% तक टैरिफ लगा सकें।
- यह बिल उन जहाजों, लॉजिस्टिक्स कंपनियों और समुद्री ऑपरेटरों पर खास प्रतिबंध लगाता है जिनका इस्तेमाल मार्केट कैप से कम कीमत पर रूसी तेल ले जाने के लिए किया जाता है।
- इसमें रूस के बड़े नेताओं, सरकारी अधिकारियों, बैंकों और एनर्जी सेक्टर की कंपनियों को सजा देने का प्रावधान भी है।
- हालांकि रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला यह बिल सीधे तौर पर मिडिल ईस्ट के टकराव पर असर नहीं डालता लेकिन यह ईरान के मिलिट्री और एनर्जी व्यापार के खिलाफ मौजूदा लागू करने के तरीकों को और असरदार बनाता है।


