राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन में चल रहा मनमुटाव? हेड कोच ने खुद किया दूध का दूध और पानी का पानी
Updated on
19-04-2025 01:56 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 7 मैचों में दो जीत के साथ संजू सैमसन की टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर चल रही है। दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में जीत के करीब आकर उसे सुपर ओवर में हार मिली। इस बीच संजू सैमसन का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें हेड कोच राहुल द्रविड़ टीम के खिलाड़ियों से सुपर ओवर से पहले बात कर रहे हैं और कप्तान संजू सैमसन अलग ही खड़े हैं। कप्तान और कोच के बाद अनबन की बातें होने लगीं। अब राहुल द्रविड़ का इसपर बयान आया है।
अफवाह पर क्या बोले राहुल द्रविड़?
राहुल द्रविड़ ने सामने आकर इन अफवाहों को शांत किया। उन्होंने कहा कि वे और सैमसन एक ही सोच के साथ काम कर रहे हैं। द्रविड़ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे नहीं पता ये खबरें कहां से आ रही हैं। संजू और मैं एक ही पेज पर हैं। वह हमारी टीम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। वह हर फैसले और चर्चा में शामिल होता है। कभी-कभी, जब आप मैच हारते हैं और चीजें सही नहीं होती हैं, तो आपको आलोचना का सामना करना पड़ता है, और हम अपने प्रदर्शन पर इसे ले सकते हैं, लेकिन हम इस निराधार बातों के बारे में कुछ नहीं कर सकते।राहुल द्रविड़ इसी सीजन राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बने हैं। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा- टीम का माहौल बहुत अच्छा है। मैं इन लोगों की मेहनत से बहुत प्रभावित हूं। एक बात जो लोग नहीं समझते हैं, वह यह है कि जब खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो उन्हें कितनी तकलीफ होती है।'
प्लेऑफ की राह हो चुकी मुश्किल
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में अब तक उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन किया है। पहले तीन मैचों में टीम की कप्तानी रियान पराग ने की। टीम को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार मिली। इसके बाद टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स को हराया। चार मैचों में दो जीत और दो हार के बाद, रॉयल्स को गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगले तीन मैचों में फिर हार का सामना करना पड़ा।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…