ईशा मालवीय ने 'बिग बॉस 17' के अनुभवों पर अब तोड़ी चुप्पी, कहा- मतलबी लोगों से हुआ सामना, मेरा इस्तेमाल हुआ
Updated on
05-07-2024 04:41 PM
'बिग बॉस सीजन 17' में नजर आईं ईशा मालवीय ने टीवी शो 'उडारियां' से घर-घर अपनी पहचान बनाई थी। शो से बाहर होने से लेकर अब तक में एक्ट्रेस ने काफी काम किया। कई म्यूजिक वीडियोज में वह नजर आईं। अब वह अभिषेक मल्हन के साथ भी किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में शो से जुड़े अपने अनुभवों के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि उनकी इज्जत नहीं की गई। उनका इस्तेमाल किया गया है।
ईशा मालवीय ने 'टाइम्स नाउ डिजिटल' को दिए इंटरव्यू में कहा कि शो के जरिए उनकी पूरी लाइफ दुनियावालों के सामने लाकर रख दिया गया। अपने अनुभवों के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'मैनें कई मतलबी लोगों का सामना किया है, जो सिर्फ मेरा इस्तेमाल कर रहे थे। और मुझे उस समय इसका एहसास भी नहीं हुआ। मुझे उन अनुभवों पर पछतावा है। लेकिन मुझे शो में हिस्सा लेने का कोई पछतावा नहीं है। मुझे उन लोगों के साथ दोस्ती या रिश्ते बनाने का पछतावा है, जिन्होंने मेरा सम्मान नहीं किया। या मेरी कीमत नहीं समझी।'
ईशा मालवीय करना चाहती हैं रियलिटी शो
ईशा मालवीय ने कहा कि वह बिग बॉस शो की आभारी हैं, जहां वह ये सब चीजें एक्सपीरियंस कर पाईं। उन्होंने कहा, 'मैं सामान्य रूप से ज्यादा रियलिटी शोज करूंगी। लेकिन अगर वह डांस से रिलेटेड होगा तो। जैसे झलक दिखला जा, उसमें मैं हिस्सा लूंगी। मैं 6 साल की उम्र से ही डांस कर रही हूं। मुझे इसका बहुत शौक है।'
ईशा मालवीय ने बिना नाम लिए साधा निशाना
बता दें कि 'बिग बॉस सीजन 17' में ईशा मालवीय के दोनों बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल भी बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे थे। यहां ईशा मालवीय की अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ भी दोस्ती हुई थी। शो से बाहर आने के बाद कुछ समय तो इनके बीच सब सही रहा था लेकिन बाद में सब अलग हो गए थे। यहां वह इन सभी के बारे में बिना नाम लिए बोल रही हैं।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…