Select Date:

इजराइल वॉर कैबिनेट के सदस्य बेनी गैंट्ज ने इस्तीफा दिया:बोले- नेतन्याहू की वजह से हम हमास का खात्मा नहीं कर पा रहे

Updated on 10-06-2024 01:52 PM

इजराइल की नेतन्याहू सरकार को रविवार को बड़ा झटका लगा है। 3 सदस्यों वाली वॉर कैबिनेट के मुख्य सदस्य बेनी गैंट्ज ने इस्तीफा दे दिया है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक गैंट्ज के इस्तीफे की वजह गाजा युद्ध में होस्टेज (युद्ध बंधक) डील को लेकर PM नेतन्याहू का रवैया है।

गैंट्ज़ का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग को 8 महीने हो चुके हैं, और पश्चिम एशिया में स्थिति नाजुक बनी हुई है।

एक टीवी चैनल पर अपना फैसला सुनाते हुए गैंट्ज ने कहा- नेतन्याहू की वजह से हम हमास का खात्मा नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए इमरजेंसी गवर्नमेंट को भारी मन से, लेकिन आत्मविश्वास के साथ छोड़ रहे हैं।

दूसरी ओर, नेतन्याहू ने गैंट्ज से फैसला वापस लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह समय लड़ाई से पीछे हटने का नहीं बल्कि इसमें शामिल होने का है।

नेतन्याहू से कहा- भरोसेमंद सरकार के लिए चुनाव करवाएं
गैंट्ज ने नेतन्याहू से अपील की- सर्वमान्य तारीख पर चुनाव होने चाहिए, जिससे ऐसी सरकार बने जो लोगों का विश्वास जीत सके और चुनौतियों का सामना कर सके। गैंट्ज ने कहा कि विरोध प्रदर्शन महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उन्हें कानूनी ढंग से चलाने की जरूरत है। उन्हें नफरत को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। हम एक-दूसरे के दुश्मन नहीं हैं। हमारे दुश्मन हमारी सीमाओं के बाहर हैं।

गैंट्ज ने इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट से भी अपील करते हुए कहा कि वे वही करें, जो सही है।

हमास पर हमले के तुरंत बाद नेतन्याहू सरकार में आए थे गैंट्ज
इजराइल में, पूर्व सैन्य प्रमुख गैंट्ज को नेतन्याहू के प्रमुख राजनीतिक विरोधी के रूप में देखा जाता है। वॉर कैबिनेट में शामिल होने से पहले, वे विपक्ष के एक प्रमुख सदस्य थे। वे 7 अक्टूबर को हमास के हमले के तुरंत बाद नेतन्याहू की सरकार में शामिल हो गए थे। नेतन्याहू सरकार में उनकी मौजूदगी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजराइल की विश्वसनीयता को भी बढ़ाया। गैंट्ज के अमेरिकी अधिकारियों के साथ भी अच्छे कामकाजी संबंध हैं।

हालांकि, गैंट्ज के इस कदम से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। क्योंकि वे अभी भी इजराइली संसद नीसेट में बहुमत वाले गठबंधन पर कंट्रोल रखते हैं। 120 सीटों वाली नीसेट में गैंट्ज के जाने के बाद भी 64 सीटों पर बहुमत नेतन्याहू के साथ ही रहेगा।

जंग में 37 हजार फिलिस्तीनियों की मौत
इजराइल-हमास जंग के बीच पिछले 8 महीने से जंग जारी है। इसमें अब तक 37 हजार फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। गाजा के करीब 80% लोग बेघर हो गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.