कैच नहीं ये बवाल है... टोनी डी जोरजी ने तो गजब कर दिया, बाबर आजम का मुंह लटका
Updated on
21-10-2025 02:32 PM
रावलपिंडी: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन जारी रहा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में वह सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने मैच के पहले दिन अच्छी बैटिंग की लेकिन बाबर के बल्ले से एक बार फिर रन नहीं निकला।
टोनी डी जोरजी ने लपका अद्भुत कैच
बाबर आजम की पारी का अंत टोनी डी जोरजी के बेहतरीन कैच की वजह से हुआ। केशव महाराज की गेंद पर बाबर ने डिफेंस किया। सिली पॉइंट पर डी जोरजी फील्डिंग कर रहे थे। गेंद थोड़ी देर के लिए हवा में रही। जोरजी ने अपनी दाहिनी तरफ डाइव मारकर गेंद को जमीन के करीब एक हाथ से लपक लिया। बाबर आजम ने अपनी पारी में 22 गेंदों का सामना किया और 3 चौकों की मदद से 16 रन बनाए
2022 के बाद टेस्ट में शतक नहीं
2022 के अंत तक बाबर आजम का टेस्ट में रिकॉर्ड शानदार था। उनका बैटिंग औसत 49.25 का था। उन्होंने 45 टेस्ट मैचों में 3,645 रन बनाए थे। हालांकि, उसके बाद के 16 मैचों में 28.2 की औसत से केवल 846 रन ही बना पाए हैं। इससे उनका करियर औसत घटकर 42.31 रह गया है। भारत ने दिसंबर 2022 में टेस्ट में आखिरी शतक लगाया था। पिछले साल उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया था।
हर फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है। टी20 इंटरनेशनल में तो उन्हें टीम से ही ड्रॉप कर दिया गया है। वह एशिया कप में टीम का हिस्सा नहीं थे। वनडे में भी बाबर ने 2023 से शतक नहीं लगाया है। विश्व कप 2023 की शुरुआत से अभी तक उन्होंने 26 वनडे मैच खेले हैं। इसमें 38 की औसत से 882 रन बनाए। बाबर की इस दौरान सबसे बड़ी पारी 78 रनों की रही।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…