'इवांका को मारना होगा', ट्रंप की बेटी की हत्या की साजिश का खुलासा, आरोपी को IRGC ने दी थी ट्रेनिंग
Updated on
23-05-2026 02:21 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रचने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। हाल ही में पकड़े गए 32 वर्षीय मोहम्मद बाकर साद दाउद अलग-सादी ने इवांका ट्रंप को मारने की कसम खाई थी। उसके पास इवांका के फ्लोरिडा स्थित घर का नक्शा भी था। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इराकी नागरिक मोहम्मद बाकर को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ट्रेनिंग दी थी।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद बाकर ने छह साल पहले अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरान की एलीट कुद्स फोर्स के चीफ कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने की योजना बनाई थी। सुलेमानी को ट्रंप के पहले कार्यकाल में बगदाद में निशाना बनाया गया था।
इवांका को मारने की साजिश
वॉशिंगटन स्थित इराकी दूतावास में डेप्युटी डिफेंस अताशे रह चुके इंतेफाद कानबर ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि सुलेमानी के मारे जाने के बाद मोहम्मद बाकर लोगों से कहता फिरता था कि "हमें इवांका को मारना होगा, ताकि हम ट्रंप के घर को उसी तरह जला सकें, जिस तरह उसने हमारे घर को जलाया था।"
इवाांका के घर का नक्शा
मोहम्मद बाकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नक्शे की तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें फ्लोरिडा का वह इलाका दिखाया गया था, जहां इवांका और उनके पति जेरेड कुशनर का घर है। इसके साथ ही उसने अरबी एक खौफनाक धमकी भी लिखी। इसमें कहा गया कि "मैं अमेरिकियों से कहता हूं कि इस तस्वीर को देखो और जान लो कि न तो तुम्हारे महल और न ही सीक्रेट सर्विस तुम्हारी रक्षा कर पाएगी। हम अभी निगरानी और विश्लेषण के चरण में हैं। मैं तुमसे कहा था, हमारा बदला बस समय की बात है।"
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए सिरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्ते हैं और इसी वजह से…
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…