Select Date:

'जडेजा हो गए पहले से ज्यादा खतरनाक', श्रीलंका सीरीज से पहले चेतेश्वर पुजारा की चेतावनी

Updated on 05-08-2026 12:06 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है। पुजारा ने कहा कि जडेजा अब रेड-बॉल क्रिकेट में एक अधिक खतरनाक और आक्रामक गेंदबाज बन चुके हैं। 89 टेस्ट मैचों में 25.12 के शानदार औसत से 348 विकेट चटका चुके जडेजा अब सिर्फ रन रोकने के बजाय हर गेंद पर बल्लेबाज को आउट करने की नीयत से गेंदबाजी करते हैं।


डिफेंसिव से अटैकिंग माइंडसेट का सफर

पुजारा के अनुसार, पहले जडेजा की सोच मुख्य रूप से रन रोकने की हुआ करती थी। उन्होंने बताया, 'पहले जब रविंद्र जडेजा गेंदबाजी करते थे तो उनकी सोच ज्यादा रन न देने की होती थी, खासकर रेड-बॉल क्रिकेट में। अगर पिच से थोड़ी मदद मिलती थी, तभी वह विकेट लेने की कोशिश करते थे, वरना उनका ध्यान सिर्फ रन रोकने पर रहता था। लेकिन अब वह अपनी असली ताकत को समझ चुके हैं और हर मैच में गेंद को स्टंप्स की लाइन में डालकर बल्लेबाज को आउट करने की कोशिश में रहते हैं।'

क्रीज और लेंथ का बेहतर इस्तेमाल

पुजारा ने आगे समझाया कि इस मानसिक बदलाव ने जडेजा की गेंदबाजी तकनीक को भी काफी बेहतर बनाया है। उन्होंने कहा, 'पहले उनकी सोच थोड़ी अधिक रक्षात्मक थी, लेकिन अब वह हर गेंद विकेट लेने के मकसद से फेंकते हैं। जब आपकी सोच आक्रामक होती है, तो आप अपने खेल के बारे में ज्यादा सोचते हैं। आप क्रीज का बेहतर इस्तेमाल करते हैं, वाइड एंगल से गेंद डालते हैं और बल्लेबाज के हिसाब से अपनी लेंथ में बदलाव करते हैं। खेल में यह मानसिक बदलाव बेहद जरूरी होता है।'


श्रीलंका के खिलाफ एक्शन में होंगे जडेजा

चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि रविंद्र जडेजा ने अपनी गेंदबाजी में डिफेंसिव माइंडसेट को छोड़कर अटैकिंग माइंडसेट अपनाया है, जिससे वह टेस्ट क्रिकेट में पहले से ज्यादा प्रभाव छोड़ रहे हैं। रविंद्र जडेजा अब श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के दौरान एक्शन में नजर आएंगे, जडेजा की वापसी काफी लंबे समय के बाद हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.