Select Date:

जय शाह ओलिंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमस बाक से मिले:क्रिकेट को 2032 ओलिंपिक में शामिल करने का प्रयास

Updated on 22-01-2025 01:34 PM

ICC अध्यक्ष जय शाह ब्रिसबेन 2032 ओलिंपिक में क्रिकेट को शामिल करने को लेकर इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाक से मिले हैं। 30 जनवरी को ओलिंपिक हाउस स्विट्जरलैंड के लुसाने में IOC सेशन की मीटिंग होनी है।

मंगलवार को ICC ने सोशल मीडिया पर जय शाह की फोटो पोस्ट की, ICC ने लिखा, क्रिकेट को ओलिंपिक में शामिल करने का प्रयास जारी है। जय शाह ने इस सप्ताह स्विट्जरलैंड के लुसाने में IOC के अध्यक्ष थॉमस बाक से मुलाकात की।

शाह पिछले महीने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO से भी मिले थे

ब्रिस्बेन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के समय शाह ब्रिसबेन में थे, तब उन्होंने 2032 ब्रिसबेन ओलिंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की मांग की थी। शाह ने ओलिंपिक आयोजन समिति के प्रमुख सिंडी हुक और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के सीईओ निक हॉकले के साथ बैठक भी की थी।

जय शाह ने तब कहा था, यह खेल के लिए एक रोमांचक समय है, क्योंकि हम LA28 ओलिंपिक खेलों की तैयारी कर रहे हैं। दुनियाभर के फैंस के लिए क्रिकेट को अधिक आकर्षक बनाने के लिए हम सब काम कर रहे हैं।

लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में क्रिकेट को शामिल कराया 

जय शाह ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव के रूप में 2028 लॉस एंजिल्स (LA) ओलिंपिक में क्रिकेट को शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

IOC ने अक्टूबर 2024 में मीटिंग सेशन के बारे में बताया 

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने अक्टूबर 2024 में प्रेस रिलीज जारी कर 30 जनवरी 2025 की सेशन मीटिंग के बारे में बताया था। बयान में कहा गया था, 30 जनवरी को ओलिंपिक हाउस, लुसाने में IOC सेशन का आयोजन होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.