सितंबर में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन पर टिकीं निगाहें
भारत इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसका आयोजन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होगा। इस बात की मजबूत संभावना जताई जा रही है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने नई दिल्ली आएंगे। अगर ऐसा होता है तो पिछले सात सालों में शी जिनपिंग का यह पहला भारत दौरा होगा।ब्रिक्स से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक अलग द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है जिसके लिए अजीत डोवाल की मौजूदा बीजिंग यात्रा जमीन तैयार कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के आने वाले दिनों में मध्य एशिया दौरे और नई दिल्ली में पुतिन-जिनपिंग की संभावित मौजूदगी का मतलब है कि भारत पश्चिमी देशों और पूर्वी ब्लॉक के बीच एक मजबूत संतुलन बनाकर चल रहा है।


