जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गए, 5 और खिलाड़ियों को भी सम्मान
Updated on
22-04-2025 01:21 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और जसप्रीत बुमराह को 2024 के लिए विजडन ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है। मंधाना को महिला और बुमराह को पुरुष कैटेगरी में यह सम्मान मिला है। यह घोषणा विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक के 2025 एडिशन में की गई। मंधाना ने दूसरी बार यह अवॉर्ड जीता है और वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इससे पहले 2018 में भी उन्हें यह अवॉर्ड मिला था।
स्मृति मंधाना का 2024 में प्रदर्शन
स्मृति मंधाना को यह खिताब इसलिए मिला क्योंकि उन्होंने 2024 में 1659 इंटरनेशनल रन बनाए। यह महिला क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने वनडे में चार शतक भी लगाए। उन्होंने टी20I में 763 रन बनाए और वनडे में 747 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन वनडे में 117, 136 और 90 रन बनाए। यह एक द्विपक्षीय सीरीज में 343 रन का रिकॉर्ड है। उन्होंने एक टेस्ट में 149 रन भी बनाए।
टी20 वर्ल्ड कप जीते के हीरो रहे बुमराह
जसप्रीत बुमराह को पुरुषों का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर इसलिए चुना गया क्योंकि उन्होंने हर फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 2024 में 14.92 की औसत से 71 टेस्ट विकेट लिए। यह किसी भी गेंदबाज का एक साल में सबसे कम औसत है। उन्होंने कई मैचों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशाखापत्तनम में उन्होंने इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। टी20 वर्ल्ड कपके फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच जिताऊ गेंदबाजी की। वह 20 से कम की औसत से 200 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने।
विजडन ने बेस्ट 5 क्रिकेटर भी चुने
विजडन ने जिन पांच क्रिकेटरों को साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है। इसमें गस एटकिंसन, लियाम डॉसन, सोफी एक्लेस्टोन, जेमी स्मिथ और डैन वॉरॉल शामिल हैं। ये सभी इंग्लैंड के खिलाड़ी है। सोफी महिला टीम के प्रमुख स्पिनर हैं तो वॉरॉल ने अभी तक इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। 2016 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलता था लेकिन 2018 में इंग्लैंड आ गए।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…