जसप्रीत बुमराह ने सब कुछ छोड़ दिया! दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज ने किसकी बात मानी, फिर सब बदल गया
Updated on
23-08-2025 04:47 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में पूरी दुनिया के बल्लेबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम हैं। बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया है, लेकिन बुमराह ने खुद को इस काबिल कैसे बनाया इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने बताया। ये उन दिनों की बात है जब भरत अरुण नेशनल क्रिकेट एकेडमी में थे। वहीं पर बुमराह से उनकी मुलाकात हुई।
साल 2013 की घटना है जब बुमराह ने अंडर-19 टीम में अपनी चयन के लिए दावेदारी पेश की थी, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला था। जसप्रीत बुमराह एनसीए गए थे। वहां उनके अनोखे एक्शन और पेस से हर कोई प्रभावित हुआ था। हालांकि, शुरुआत में उन्हें अपने एक्शन को बदलने के लिए भी कहा गया था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। ऐसे में भरत अरुण की उन्होंने सलाह मानी और 3 साल के भीतर उनका चयन भारतीय टीम में हो गया।
एक फोन कॉल पर छोड़ दिया सब कुछ भरत अरुण ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने बुमराह को उनके एक्शन के साथ बॉलिंग में पेस के लिए सलाह दी थी। उन्होंने बुमराह को समझाया कि तेज गेंदबाजी के उन्हें एक बैल की तरह मजबूत होना पड़ेगा। इसके लिए सही खान-पान, व्यायाम और त्याग की जरूरत थी। बुमराह ने भी उनकी बात तुरंत मान ली अगले दिन से उन्होंने बहुत सी चीजों को छोड़ दिया।
भरत अरुण ने बॉम्बे स्पोर्ट एक्सचेंज' से बात करते हुए कहा, 'बुमराह को जंक फूड में बर्गर, पिज्जा और मिल्कशेक बहुत पसंद था, लेकिन मैंने उन्हें ये सब छोड़ने के लिए कहा और उन्होंने इन सभी चीजों को छोड़ दिया और पूरी तरह से अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया। बुमराह ने बिना किसी देरी के इस सलाह को मान लिया। उन्होंने तुरंत अपने खान-पान की आदतें बदल दीं और जिम में खूब मेहनत करने लगे।'
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…