BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में होगा जसप्रीत बुमराह का प्रमोशन! 2 करोड़ रुपये के चलते हो रही नाइंसाफी? जल्द लिया जाएगा फैसला
Updated on
19-03-2026 01:01 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि इस कैटेगरी के कड़े मानदंडों को पूरा करने वाले पर्याप्त खिलाड़ी नहीं बचे थे। पिछले साल तक रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा इस एलीट लिस्ट का हिस्सा थे जिन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते थे। लेकिन अब रोहित और कोहली के टी20 से संन्यास और जडेजा के छोटे फॉर्मेट से दूर होने के बाद केवल बुमराह ही इकलौते उम्मीदवार बचे थे।
बुमराह-जडेजा को ए ग्रेड में रखा गया
इस बदलाव के कारण जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को 'ग्रेड ए' में रखा गया है जहां सालाना फीस 5 करोड़ रुपये है। हालांकि, बुमराह जैसे निरंतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी की फीस में 2 करोड़ रुपये की इस कटौती को लेकर बोर्ड के भीतर चर्चा तेज है। बीसीसीआई अब इस बात पर विचार कर रहा है कि बुमराह को इस नुकसान की भरपाई कैसे की जाए ताकि उनके जैसे मैच-विनर के साथ अन्याय न हो।]
बुमराह का नुकसान नहीं होने देगा बोर्ड
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में बीसीसीआई सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'बोर्ड इस बात पर विचार कर रहा है कि बुमराह को कैसे मुआवजा दिया जा सकता है। यह समझा जा सकता है कि उनकी फीस 7 करोड़ से घटाकर 5 करोड़ करना अनुचित होगा। कुछ अन्य खिलाड़ी भी हैं जो शानदार प्रदर्शन के बावजूद नीचे के ग्रेड में चले गए हैं। ऐसे में कॉन्ट्रैक्ट के मूल्यांकन में संशोधन किया जा सकता है।'
अक्षर पटेल का नाम भी शामिल
सिर्फ बुमराह ही नहीं टीम इंडिया के टी20 उप-कप्तान अक्षर पटेल का मामला भी चर्चा में है। सफेद गेंद के क्रिकेट में टीम का अभिन्न हिस्सा होने के बावजूद अक्षर को 'ग्रेड सी' में रखा गया है, जिसके तहत उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। बोर्ड इस विसंगति को दूर करने के लिए भी मुआवजे के ढांचे में बदलाव कर सकता है ताकि खिलाड़ियों को उनके पिछले कार्यकाल से कम भुगतान न मिले।
30 खिलाड़ियों को मिली कॉन्ट्रैक्ट में जगह
ताजा कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कुल 30 खिलाड़ियों को जगह मिली है। 'ग्रेड ए' में अब केवल शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा शामिल हैं जबकि 11 खिलाड़ियों को 'ग्रेड बी' और बाकी को 'ग्रेड सी' में रखा गया है। दिलचस्प बात यह है कि बीसीसीआई ने इस बार प्रत्येक कैटेगरी के लिए तय की गई सटीक रकम का आधिकारिक खुलासा अभी तक नहीं किया है।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…