'सलीम खान संग जोड़ी टूटने पर जावेद अख्तर बहुत खुश थे', शबाना आजमी का खुलासा, बोलीं- वो अलग दुनिया में जा रहे थे
Updated on
04-07-2024 12:38 PM
सत्तर के दशक में सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी का खूब जलवा था। सलीम-जावेद के नाम से मशहूर रही इस जोड़ी ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी लिखी, जिनमें 'दीवार', 'शोले', 'यादों की बारात', 'त्रिशूल', 'डॉन' और 'मिस्टर इंडिया' जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन साल 1982 में यह जोड़ी टूट गई। सलीम खान और जावेद अख्तर ने अपने रास्ते अलग कर लिए। सलीम और जावेद कई बार अपनी इस टूटी पार्टनरशिप के बारे में बात कर चुके हैं, पर अब शबाना आजमी ने इस पर रिएक्ट किया है।
Javed Akhtar की पत्नी और एक्ट्रेस Shabana Azmi ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया कि सलीम खान से अलग होने के बाद जावेद अख्तर बेहद खुश थे। हालांकि, उन्हें यह कभी समझ नहीं आया कि आखिर दोनों ने अपने रास्ते अलग क्यों किए थे। शबाना आजमी हाल ही सलीम खान के एक्टर बेटे अरबाज खान के शो The Invincibles में आईं। शो में उन्होंने जावेद अख्तर संग अपने रिश्ते से लेकर फिल्मी करियर के बारे में बात की।
'पार्टनरशिप टूटी तो खुश थे जावेद, अलग दुनिया में जा रहे थे'
शबाना आजमी ने पति की सलीम खान संग टूटी पार्टनरशिप के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे आज तक नहीं पता कि सलीम-जावेद क्यों अलग हुए। मैं इसमें शामिल नहीं हुई क्योंकि मुझे लगा कि यह एक निजी फैसला था। लेकिन मुझे लगता है कि जो हो रहा था, वो यह था कि जावेद कुछ बदलाव से गुजर रहे थे। उन्होंने कविता लिखना शुरू कर दिया था। वह एक अलग तरह की दुनिया में जा रहे थे।
'पता नहीं वो अलग क्यों हुए'
शबाना आजमी ने आगे बताया, 'मैं नहीं जानती कि क्या हुआ और वो क्यों अलग हो गए। लेकिन मुझे पता है कि इतना बड़ा रिस्क उठाने के बाद वह बहुत खुश थे। इसमें मेरी तरफ से कुछ नफा-नुकसान नहीं था।'
सलीम खान संग टूटे रिश्ते पर यह बोले थे जावेद अख्तर
वहीं, कुछ वक्त पहले जावेद अख्तर ने भी सलीम खान संग टूटी पार्टनरशिप पर 'मोजो स्टोरी' को बताया था कि इसके टूटने की वजह कोई आर्थिक दिक्कत नहीं थी। न तो उन्होंने एक-दूसरे से लड़ाई की और ना ही क्रेडिट को लेकर कभी झगड़ा हुआ। जावेद अख्तर ने कहा था, 'कुछ भी नहीं हुआ था। बस हमारे बीच दूरियां आ गईं। हमें महसूस हुआ कि अब हमारे बीच रिश्ता नहीं है। अब हम शाम को साथ नहीं बैठते, हमारे अपने दोस्तों का ग्रुप है। ऐसा होता गया और रिश्ता कमजोर हो गया।'
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…