जो रूट ने तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इस अंग्रेज बल्लेबाज से बड़ा अब कोई नहीं!
Updated on
26-07-2025 01:46 PM
नई दल्ली: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जो रूट ने खेल के तीसरे दिन 150 रनों की पारी खेली। इस दमदार पारी के साथ ही जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन के एक बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। जो रूट ने भारत के खिलाफ अपने घरेलू मैदान यानी में इंग्लैंड में 9वां टेस्ट शतक लगाया। ऐसे में जो रूट अब किसी एक टीम के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
इस मामले में जो रूट ने सर डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा है। ब्रैडमैन ने अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 8 शतक लगाने का कारनामा किया था। ब्रैडमैन का यह रिकॉर्ड कई दशकों तक चला, लेकिन अब जो रूट ने इतिहास रचते हुए यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वहीं उनके ओवरऑल टेस्ट शतकों की बात करें तो वह 38 हो गए हैं।
रनों के मामले में रूट ने पोंटिंग को छोड़ा पीछे घरेलू मैदान पर किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक के अलावा जो रूट ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रूट ने टेस्ट में रनों के मामले में अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को पछाड़ दिया है। जो रूट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जो रूट से आगे सिर्फ भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 15921 रन बनाए हैं। वहीं पोंटिंग के नाम टेस्ट में 13378 रन दर्ज है। टेस्ट में जो रूट के अब 13409 रन हो गए हैं।
रूट की नजर अब सचिन के रिकॉर्ड पर क्रिकेट में जो रूट रन के मामले में अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर से ही पीछे हैं। इसके साथ ही रूट की नजर अब उनके टेस्ट शतक पर भी होगी। टेस्ट में सबसे ज्यादा 51 शतक के साथ सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। वहीं रूट के 38 शतक हो चुके हैं। इस मामले में जैक कालिस 45 शतक के साथ दूसरे और पोटिंग 41 शतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…