जो रूट ने आखिरकार ठोका ऑस्ट्रेलिया में पहला शतक, पिंक बॉल टेस्ट में किया गजब, सचिन तेंदुलकर से अब ज्यादा दूर नहीं
Updated on
04-12-2025 06:01 PM
ब्रिसबेन: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने आखिरकार वह कारनामा कर दिया है, जिसका इंतजार वे अपने पूरे करियर में करते रहे। रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार सेंचुरी बनाई। ऑस्ट्रेलिया में यह रूट के करियर का पहला शतक है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में फेल होने के बाद ब्रिसबेन में रूट ने कमाल की वापसी की और पिंक बॉल जैसे मुश्किल टेस्ट मैच में वह शतक लगाने में कामयाब रहे। यह उनके टेस्ट करियर का 40वां शतक भी है।
30 पारियों के बाद आया शतक
इस पारी से पहले जो रूट के कुल 39 टेस्ट शतक थे, लेकिन वह इनमें से एक भी शतक ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर नहीं लगा पाए थे। हालांकि इस बार उन्होंने कोई चूक नहीं की और स्कॉट बोलैंड की गेंद पर एक कमाल का चौका लगाकर सेंचुरी पूरी कर ली। जो रूट का यह शतक ऑस्ट्रेलिया में उनकी 30वीं पारी में जाकर आया है।
ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा पारियों के बाद पहला शतक:
41 इयान हीली
36 बॉब सिम्पसन
32 गॉर्डन ग्रीनिज/ स्टीव वॉ
30 जो रूट
गाबा पर शतक लगाने वाले 8वें इंग्लिंश बल्लेबाज
जो रूट गाबा पर शतक लगाने वाले 8वें इंग्लैंड के बल्लेबाज हैं। उनसे पहले कई इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने इस मैदान पर शतक लगाया है। वहीं जो रूट गाबा पर खेले जाने वाले किसी भी टेस्ट के पहले दिन शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ मौरिस लेलैंड ने किया था
गाबा में इंग्लैंड के लिए शतक:
126- मौरिस लेलैंड 1936/37
110- टोनी ग्रेग 1974/75
138- इयान बॉथम 1986/87
116- मार्क बुचर 1998/99
110- एंड्रयू स्ट्रॉस 2010/11
235- एलेस्टेयर कुक 2010/11
135*- जोनाथन ट्रॉट 2010/11
100*- जो रूट 2025/26
सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के पीछे जो रूट
जो रूट इस वक्त सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रिकॉर्ड के पीछे हैं। यह रूट के करियर का 40वां टेस्ट शतक था, ऐसे में वह तेंदुलकर (51) से अभी 11 टेस्ट शतक पीछे हैं। वहीं रनों के मामले में देखा जाए तो 13 हजार से ज्यादा टेस्ट रन हैं और वे सचिन तेंदुलकर के 15921 रन से बहुत ज्यादा पीछे नहीं हैं।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…