वेस्टइंडीज के लिए कमाल कर गए जॉन कैंपबेल, शतक ठोक कर कैरेबियाई टीम में फूंकी जान
Updated on
13-10-2025 01:01 PM
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के जॉन कैंपबेल ने कमाल कर दिया। कैंपबेल ने कैरेबियाई टीम के लिए दूसरी पारी में बेहतरीन शतक लगाया है। टेस्ट क्रिकेट में कैंपबेल का यह पहला शतक है। कैंपबेल ने 175 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इस शतकीय पारी में उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के भी लगाए। कैंपबेल के इस शतक की मदद से वेस्टइंडीज की टीम फॉलऑन करते हुए भारत की लीड अब 100 रन से कम कर दिया।
हालांकि, कैंपबेल ने पहल पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। उन्होंने पहली पारी में ओपनिंग करते हुए सिर्फ 10 रन ही बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने कमाल कर दिया। वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में 248 रन बनाकर सिमट गई थी। इस कारण कैरेबियाई टीम को फॉलोऑन खेलना पड़ा था।
शाई होप से मिला बेहतरीन साथ जॉन कैंपबेल की शतकीय पारी के दौरान उन्हें शाई होप का बेहतरीन साथ मिला। दोनों के बीच 150 रनों से ज्यादा की पार्टनरशिप हुई। शाई होप ने पहली पारी में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया था, लेकिन अर्धशतक से पहले उन्होंने विकेट गंवा दिया था। हालांकि, दूसरी पारी में होप ने मौका नहीं चूका और अपनी फिफ्टी पूर की। इस तरह होप और कैंपबेल ने मिलकर खेल के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया।
भारत ने पहली पारी में बनाए थे 518 वहीं टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने अपनी पारी को 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित किया था। टीम इंडिया के लिए बल्लेबाज में यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने दमदार शतक लगाया था। इसके अलावा साई सुदर्शन ने भी दमदार बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों का योगदान दिया था, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 43 और ध्रुव जुरेल ने 44 रनों की पारी खेली थी।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…