अनंत अंबानी की शादी के लिए पहुंचे जॉन सीना को किसी ने पुकारा 'जॉन बाबू', 'काम डाउन' सिंगर को लोग बोले- संस्कारी
Updated on
12-07-2024 05:58 PM
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए देश और दुनिया भर से सिलेब्रिटीज पहुंच रहे हैं। बीती रात जहां बहन के साथ हॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ किम कार्दशियन पहुंचीं वहीं 'काम डाउन' सिंगर रेमा से लेकर रेसलर जॉन सीना तक इस शादी में शरीक होने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से इन सिलेब्रिटीज़ की झलकियां सामने आई हैं।
जॉन सीना जैसे ही भारत की धरती पर लैंड हुए पपाराजी ने उनकी पीछा करना शुरू कर दिया। एयरपोर्ट पर उन्हें कैप्चर करने के लिए भारी भीड़ नजर आई। कुछ वीडियोज़ सामने आए हैं जिसमें पपाराजी उन्हें आवाज लगाते दिख रहे हैं।
कुछ लोग जॉन दादा भी कहकर पुकार रहे हैं
कोई उन्हें जॉन सर कहकर आवाज लगा रहा है तो कोई उन्हें जॉन बाबू कहता दिख रहा है। वहीं कुछ लोग जॉन दादा भी कह रहे हैं।
नाइजीरियन रैपर रेमा का भी वीडियो
इसके अलावा नाइजीरियन रैपर रेमा का भी वीडियो सामने आया है जिसमें वह सिर पर कपड़ा ढका नजर आ रहे हैं। रेमा ने पूरा चेहरा मास्क से कवर कर रखा था। बता दें कि मुंबई में इस वक्त जमकर बारिश हो रही है।
परफॉर्मेंस के लिए मिल रहे 25 करोड़?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेमा यहां परफॉर्म करने के लिए 25 करोड़ रुपये बतौर फीस ले रहे हैं। रेमा को देखकर लोगों ने मजेदार कॉमेंट किए हैं। लोग भी फ़न वाले मूड में दिख रहे हैं और इन्हें संस्कारी बताया है।
सामने आए किम के वीडियो
वहीं किम का होटल में जबरदस्त स्वागत हुआ। उनके माथे पर तिलक लगाया गया और फिर बहन के साथ वह ऑटो की सवारी करती दिख रही हैं।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…