8 राज्यों में खौफ फैलाने वाला 10 हजारी 'काला ईरानी' भोपाल में गिरफ्तार; दर्ज हैं चोरी, लूट और डकैती के 41 मामले
Updated on
27-07-2026 02:50 PM
भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश काला ईरानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मध्यप्रदेश समेत देश के 8 राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया
दबिश देकर घर से पकड़ा
निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार आरोपी काला ईरानी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी था। सूचना मिली थी कि वह अपने घर पर छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने शनिवार रात दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसआई अशोक शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के खिलाफ अब तक 41 आपराधिक प्रकरण सामने आए हैं। इनमें चोरी, लूट और डकैती के मामले सबसे अधिक हैं।
8 राज्यों में मामले दर्ज
उसके खिलाफ मध्यप्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उससे अन्य वारदातों और उसके साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
साथ ही जिन राज्यों में उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं, वहां की पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना भेज दी गई है।
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…