'कल्कि 2898 एडी' ने हनुमान को पछाड़ा, साबित हुई 2024 की सबसे शानदार मूवी, अब तक 2 करोड़ लोगों ने देखी फिल्म
Updated on
04-07-2024 12:36 PM
'कल्कि 2898 एडी' इस साल रिकॉर्ड तोड़ने की दौड़ में है और इसकी रफ्तार को रोकने वाला कोई नहीं है। फिल्म ने 95.3 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की और अपने चार दिनों के अंत में 309 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है, 'कल्कि 2898 एडी' ने 2024 के लिए एक और नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने सभी भाषाओं में भारत भर में 20 मिलियन (2 करोड़) दर्शकों को पार कर लिया है और इस साल यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। ये सारी जानकारी सैकनिक के आधार पर दी गई है।
इस रिकॉर्ड के साथ Kalki 2898 AD ने इसी साल जनवरी में रिलीज हुई 'हनुमान' को भी पीछे छोड़ दिया है। 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को रिलीज हुई, जो सभी वर्जन में केवल 6 दिनों के भीतर लगभग 2.02 करोड़ दर्शकों को पार कर गई है। लगभग 1 करोड़ दर्शकों के साथ तेलुगू वर्जन इस दौड़ में सबसे आगे है, इसके बाद 75 लाख के साथ हिंदी है, और बाकी वर्जन लगभग 28 लाख टिकटों की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
'कल्कि 2898 AD'ने 'हनुमान' को पछाड़ा
'कल्कि 2898 AD' ने 2024 की लिस्ट में टॉप जगह हासिल कर ली है। इसके बाद 1.44 करोड़ फुटफॉल के साथ 'हनुमान', 1.17 करोड़ फुटफॉल के साथ 'फाइटर' और 1.16 करोड़ फुटफॉल के साथ 'मंजुम्मल बॉयज' हैं। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी 'कल्कि 2898 एडी' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ की कमाई कर ली है और आने वाले दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है।
एटली ने की 'कल्कि' की तारीफ
हिंदू धर्मग्रंथ महाभारत से प्रेरित इस भविष्यवादी फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। हाल ही में, 'जवान' के निर्देशक एटली ने फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर एक शानदार समीक्षा लिखी, 'अश्विन की अविश्वसनीय फिल्म मेकिंग और फिल्म की क्वॉलिटी से कल्कि कमाल कर गई। भाई, आपको सलाम और निर्माता को बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रभास सर, आपकी परफॉर्मेंस शानदार थी। मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं, अमिताभ बच्चन सर, आपका काम बहुत अच्छा था। इस फिल्म का लेवल बना दिया।'
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…