Select Date:

महिला कॉन्स्टेबल को सपोर्ट करने वालों पर भड़कीं कंगना:बोलीं- इनकी मानसिकता अपराधियों वाली, ऐसे लोग रेप और मर्डर का भी समर्थन करते होंगे

Updated on 08-06-2024 05:37 PM

कंगना रनोट ने उन लोगों को कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जो उन्हें थप्पड़ मारने वाली महिला कॉन्स्टेबल का सपोर्ट कर रहे हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो लोग उस महिला कॉन्स्टेबल को सपोर्ट कर रहे हैं, कहीं न कहीं वे रेप औ मर्डर जैसे जघन्य अपराधों का भी समर्थन करते होंगे।

कंगना ने लिखा कि जो भी व्यक्ति अपराध करता है, उसके पीछे जरूर एक सोच होती है। वो शारीरिक, आर्थिक या मनोवैज्ञानिक कोई भी सोच हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि उसका अपराध करना कहीं से भी सही है। अपराधी चाहे किस वजह से ही अपराध करे, उसे सजा तो मिलनी ही है।

दरअसल 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की एक महिला कॉन्स्टेबल ने कंगना को थप्पड़ मार दिया था। कंगना चेक इन प्रोसेस से गुजर रही थीं, तभी उनके साथ यह हादसा हुआ। महिला कॉन्स्टेबल ने बताया कि वो कंगना के किसान आंदोलन के दौरान दिए स्टेटमेंट से नाराज थी।

कंगना ने क्या लिखा, पहले पढ़िए
'​​​​हर रेपिस्ट, हत्यारे और चोर के पास अपराध करने का शारीरिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक कारण जरूर होता है। कोई भी अपराध कभी भी बिना कारण के नहीं होता है। फिर भी अपराध करने वाले के खिलाफ कोई दया नहीं दिखाई जाती। उसे सजा जरूर होती है।

अगर कोई व्यक्ति किसी के प्राइवेट जोन में घुसकर उसे नुकसान पहुंचाए। उसका शोषण करे। बिना परमिशन उसकी बॉडी को टच करे और ऐसे व्यक्ति को आप सपोर्ट कर रहे हैं तो कहीं न कहीं आप रेप और हत्या करने वाले अपराधियों के पक्ष में खड़े हैं। आपको भी अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए कि कहीं आपके अंदर भी क्रिमिनल टेंडेंसी तो नहीं है। मैं सुझाव दूंगी कि योग और ध्यान में ज्यादा समय बिताइए। इतनी नफरत और जलन को साथ लेकर मत चलिए।'

शबाना आजमी ने भी कंगना का समर्थन किया
कंगना के विचारों से मतभेद रखने वाली दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी थप्पड़ कांड का विरोध किया है। उन्होंने कंगना के सपोर्ट में लिखा- कंगना को लेकर मेरे अंदर कोई प्रेम नहीं है, लेकिन थप्पड़ कांड को मैं किसी तरीके से एन्जॉय नहीं कर सकती। ये गलत हुआ है। अगर सिक्योरिटी वाले ऐसे ही कानून अपने हाथ में लेने लगे तो हम में से कोई भी सेफ नहीं है।

अब पूरा मामला समझिए
मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना को गुरुवार (6 जून) को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया। ये घटना गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे की है। कंगना चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थीं। तभी एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान महिला कॉन्स्टेबल के साथ बहस हुई और उसने थप्पड़ मार दिया।

महिला कॉन्स्टेबल का उसी वक्त एक वीडियो सामने आया जिसमें वो कह रही है, 'कंगना ने कहा था कि 100-100 रुपए की खातिर लोग किसान आंदोलन में बैठ रहे हैं। जब उसने यह बयान दिया तो मेरी मां भी वहां बैठी थी।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.