कन्नड़ फिल्मों के स्टार दर्शन पुलिस हिरासत में, हत्या का लगा आरोप, चल रही है पूछताछ
Updated on
11-06-2024 02:40 PM
कन्नड़ फिल्मों के स्टार दर्शन को एक कथित हत्या के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दर्शन के खिलाफ 9 जून को कामाक्षीपाल्या पुलिस ने केस दर्ज किया था, और उसी सिलसिले में एक्टर को उनके मैसूर स्थित फार्महाउस से हिरासत में लिया। अब दर्शन को बेंगलुरू लाया गया है। उन्हें रेणुकास्वामी नाम के एक शख्स की हत्या के मामले में संदेह के आधार पर पकड़ा।
'एएनआई' के मुताबिक, पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया कि अभी Darshan से पूछताछ चल रही है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के मामले में एक अन्य आरोपी ने दर्शन का नाम बताया और मारे गए युवक की मां ने भी शिकायत दर्ज करवाई थी। उसी के आधार पर दर्शन को हिरासत में लिया गया।
10 लोग हिरासत में, आरोपी ने बताया था दर्शन का नाम
बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने बताया, '9 जून को बेंगलुरु पश्चिम डिवीजन के कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन की सीमा में दर्ज एक हत्या के मामले के संबंध में, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक एक्टर को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी अन्य डिटेल्स का इंतजार है, और मामले की जांच की जा रही है। चित्रदुर्ग के रेणुकास्वामी की हत्या का मामला है।
दर्शन का फिल्मी करियर
पुलिस ने बताया कि लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। दर्शन के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 1997 में फिल्म 'महाभारत' से एक्टिंग डेब्यू किया था। एक्टर बनने से पहले वह एक साल तक प्रोजेक्शनिस्ट रहे और फिर असिस्टेंट कैमरामैन भी रहे। दर्शन शुरुआत में फिल्मों में सपोर्टिंग किरदारों में ही नजर आते, लेकिन फिर लीड स्टाप बनकर उभरे। अपने करियर में उन्होंने अभी तक कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'नम्मा प्रितिया' 'कलासीपाल्या', 'गाजा'' और 'सारथी' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…