करीना कपूर डबल डिजिट में लेती हैं फीस, कहा- कई बार जब मैं काम पर निकल रही होती हूं तो सैफ सो रहे होते हैं
Updated on
22-07-2024 03:10 PM
करीना कपूर ने इशारों में ये कन्फर्म कर दिया है कि वो फिल्म इंडस्ट्री मेंब 10-15 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। करीना करीब दो दशकों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में करीना ने बताया है कि वो इंडस्ट्री की उन गिनी-चुनी एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो फीस के तौर पर डबल डिजिट में चार्ज करती हैं। हालांकि करीना ने ये भी बताया कि वो सारी फिल्में केवल पैसों के लिए ही नहीं करती हैं।
करीना ने बताया कि वो उन फिल्मों या फिल्ममेकर्स के लिए अपनी फीस कम भी कर दिया करती हैं, जिन पर उन्हें भरोसा है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद होती है कि वो जो भी कहते हैं वो सही है। उन्होंने 'द वीक' से अपनी फीस के बारे में बातें की और कहा, 'ये मेरी एक्टिंग को लेकर नहीं, मैं जो फिल्में चुनती हूं वो सिर्फ पैसों के लिए नहीं होते और उसे लेकर मैं बहुत क्लियर हूं। ये कभी भी केवल पैसे को लेकर नहीं रहा है। अगर मुझे कोई रोल पसंद आती है तो मैं कम फीस लेकर भी वो फिल्म कर सकती हूं, यह मेरे मूड पर डिपेंड करता है। ये इस बात पर डिपेंड करता है कि फिल्म क्या है, क्या रोल मिल रहा है, मैं उस स्टेज पर हूं जहां मुझे लगता है कि मैं जो चाहूं वो कर सकती हूं। अगर यह एक बड़ी कमर्शल फिल्म है तो आपके आंकड़े कम होते हैं।' ये बोलते हुए करीना हंस पड़ीं।
करीना ने कहा- कई बार काम पर जाती हूं तो सैफ सोते रहते हैं
इसी बातचीत में उन्होंने अपने हमसफर सैफ अली खान को लेकर भी बातें की और बाताया कि चूंकि दोनों वर्किंग हैं तो ऐसे में वो परिवार में कैसे बैलेंस रखते हैं। उन्होंने कहा, 'ये बहुत (एक एक्टर से शादी करना) मुश्किल है । कभी-कभी जब मैं काम पर निकल रही होती हूं तो वह सो रहे होते हैं। एक ही घर में रहते हुए कई बार मैं उन्हें देख नहीं पाती। दो एक्टर एक ही घर में, हम बच्चों के लिए समय निकालने की कोशिश कर रहे हैं।'
सैफ ने नहीं देखी है अब तक 'क्रू'
हालांकि, उन्हें ये भी लगता है कि शादी ने उन्हें बेहतर बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा उनसे सलाह मांगती हूं और वो भी मुझसे सलाह मांगते हैं। मुझे नहीं पता कि वो मेरी सलाह मानते हैं या नहीं। मैं उनकी फिल्मों की क्रिटिक्स हूं। आप यकीन कर सकते हैं कि उन्होंने क्रू नहीं देखी है? वे शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन मुझे उनकी सभी फिल्में देखनी होती हैं, इस लिहाज से उन्होंने मुझे हल्के में लिया है।'
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…