Select Date:

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- SIT ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया : टीम प्रज्वल को लाने नहीं जाएगी विदेश

Updated on 13-05-2024 11:50 AM

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल की पीड़ित महिला की किडनैपिंग के केस में एचडी रेवन्ना की जमानत पर आज स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी। एचडी रेवन्ना, देवगौड़ा परिवार के पहले सदस्य हैं जिन्हें किसी केस में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

उधर, प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रही SIT ने रविवार (12 मई) को अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में दो लोगों चेतन और लिकित गौड़ा को गिरफ्तार किया। दोनों को14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भी भेजा दिया है।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा है कि केस की जांच कर रही SIT प्रज्ज्वल को वापस लाने के लिए विदेश नहीं जाएगी। 26 अप्रैल की वोटिंग के बाद प्रज्वल जर्मनी चले गए थे। उनके खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया है।

पिछली सुनवाई में रो दिए थे रेवन्ना
होलेनारसिसपुर से जद (एस) विधायक सएचडी रेवन्ना पर स्पेशल MP MLA कोर्ट में 9 मई को सुनवाई हुई थी। जहां SIT ने कोर्ट में दावा किया था कि रेवन्ना ने अपने बेटे के खिलाफ सबूत छिपाने के लिए पीड़ित के अपहरण की साजिश रची। 9 मई को SIT ने रेवन्ना की चार दिन की पुलिस कस्टडी खत्म होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया था।

SIT ने कोर्ट में बताया कि पूछताछ के दौरान सहयोग न करने की बात रखी। साथ ही यह भी दलील दी कि अगर उन्हें जमानत पर रिहा किया गया तो वह गवाहों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।

रेवन्ना को जेल में स्पेशल कमरे में रखा गया
एचडी रेवन्ना को कोर्ट ने विचाराधीन कैदी (UTP) नंबर 4567 दिया है। एडीशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट, रवींद्र कुमार बी कट्टीमनी ने होलेनारासिपुरा विधायक को 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। रेवन्ना को फिलहाल परप्पाना में जेल के VIP ब्लॉक में रखा गया है।

सिक्योरिटी का हवाला देते हुए, उन्हें एक पर्सनल बाथरूम और बाकी बुनियादी सुविधाओं के साथ एक बैरक भी दिया गया है। जेल में जाए जाने से पहले, अदालत से बाहर निकलते समय उनकी आंखों में आंसू थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.