Select Date:

घाटकोपर होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिली लाश, जबलपुर पहुंचे एक्‍टर

Updated on 17-05-2024 02:51 PM
बॉलीवुड एक्‍टर कार्तिक आर्यन का जहां शुक्रवार, 17 मई को जन्‍मदिन है, वहीं उन दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीते 13 मई को मुंबई के घाटकोपर में हुए होर्डिंग हादसे में उनके मामा-मामी की मौत हो गई है। दोनों का शव आंधी-तूफान में हुए इस हादसे के 56 घंटे बाद बरामद हुआ है। दोनों जबलपुर के रहने वाले थे। कार्तिक भी नम आंखों के साथ गुरुवार को मामा-मामी को अंतिम विदाई देने के लिए मुंबई से जबलपुर पहुंचे।

कार्तिक आर्यन के दिवंगत मामा मनोज चंसोरिया इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्‍टर थे। वह अपनी पत्‍नी अनिता चंसोरिया के साथ जबलपुर के स‍िव‍िल लाइंस स्‍थ‍ित मरियम चौक इलाके में रहते थे। बताया जाता है कि दोनों कार से मुंबई गए थे और सोमवार को वापस जबलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान कार में तेल डलवाने के लिए वह पेट्रोल पंप पर रुके थे। तभी अचानक आए आंधी-तूफान ने उन्‍हें घेर लिया।

बेटे के पास अमेरिका जाने के लिए वीजा बनवाने गए थे मामा-मामी

कार्तिक आर्यन के मामा-मामी का लड़का यश अमेरिका में रहता है। मामा-मामी बेटे के पास जाने के लिए वीजा बनवाने के लिए मुंबई पहुंचे थे। दोनों को इसी रविवार को बेटे के पास जाना था। लेकिन आफत की आंधी में घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से उनकी जान चली गई। इस हादसे में कुल 16 लोगों की मौत हुई है।

बुधवार को बरामद हुआ शव, गुरुवार को अंतिम संस्‍कार

बीते बुधवार को घटनास्थल से दो और शवों को निकाला गया था। श‍िनाख्‍त करने पर पता चला कि ये दोनों कार्तिक आर्यन के रिश्‍तेदार हैं। गुरुवार को जबलपुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां कार्तिक आर्यन भी मौजूद थे।

250 टन का था होर्डिंग, मुख्‍य आरोपी भवेश भ‍िंडे गिरफ्तार

बता दें कि घाटकोपर में हादसे वाली जगह पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। जांच में पता चला कि जो होर्डिंग गिरा वह अवैध था। यह होर्डिंग 15 हजार वर्ग फीट से ज्यादा बड़ा था और इसका वजन करीब 250 टन था। इस हादसे के मुख्य आरोपी भवेश भिंडे को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है।

14 जून को रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन'

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्‍म के दो पोस्‍टर सामने आ चुके हैं। कबीर खान के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में कार्तिक के ट्रांसफॉर्मेशन ने सबके होश उड़ा दिए हैं। यह फिल्म देश के पहले पैरालंपिक तैराक मुरलीकांत पेटकर के जीवन से प्रेरित है। सिनेमाघरों में इसे 14 जून 2024 को रिलीज किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को…
 22 April 2026
कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी।…
 22 April 2026
साल 2011 में, अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के दौरान शाहरुख खान एक घटना में फंस गए थे, जिसमें लाठीचार्ज तक स्थिति बिगड़ गई थी। कई साल बाद, उस घटना…
 22 April 2026
मलयालम फिल्‍मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्‍लम' जैसी फिल्‍म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्‍टारर इस फ‍िल्म ने साल 2021 में खूब सुर्ख‍ियां बटोरी…
 21 April 2026
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल…
 21 April 2026
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
 21 April 2026
'सैयारा' से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है और इस वक्त वह बहुत दुख में हैं। उनके घर में मातम पसर गया है। अनीत…
 21 April 2026
टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद…
 20 April 2026
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…
Advt.