Select Date:

कटरीना ने सेलिब्रेट किया पति विक्की का बर्थडे:रेस्टोरेंट में कट किया केक, पिता और भाई ने भी किया विश

Updated on 17-05-2024 02:57 PM

एक्टर विक्की कौशल ने 16 मई को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर एक्टर की वाइफ कटरीना कैफ ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए सेलिब्रेशन एक पोस्ट शेयर किया।

तस्वीरें लंदन के किसी रेस्टोरेंट की हैं जहां कटरीना ने विक्की का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। तस्वीरों में विक्की हैवी बियर्ड लुक में रेस्टोरेंट के डिनर टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं।

एक तस्वीर में उनके सामने प्लेट पर केक रखा हुआ है। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्टेस ने कैंडल और केक इमोजी बनाया है।

भाई बोला- ‘36 साल में कुछ नहीं बदला’
कटरीना के अलावा विक्की के पिता एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल और भाई सनी कौशल ने भी विक्की को बर्थडे विश किया।

भाई ने विक्की के बचपन और अभी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘36 सालों में कुछ ज्यादा तो नहीं बदला।’

पिता बोले- ‘क्या पता था 23 साल बाद तुम तलवारबाजी करोगे’
वहीं पिता ने विक्की का फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे पुत्तर, लव यू एंड प्राउड ऑफ यू। यह फोटो साल 2001 में फिल्म ‘अशोका’ के सेट पर ली गई थी। क्या पता था कि 23 साल बाद तुम भी ‘छावा’ के लिए तलवार बाजी करोगे।

बी-टाउन सेलेब्स ने भी दी बधाई
इसके अलावा सारा अली खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन समेत कई सेलेब्स ने भी विक्की को सोशल मीडिया के जरिए विश किया।

वर्क फ्रंट पर विक्की की अगली फिल्में ‘छावा’ औ ‘बैड न्यूज’ हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को…
 22 April 2026
कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी।…
 22 April 2026
साल 2011 में, अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के दौरान शाहरुख खान एक घटना में फंस गए थे, जिसमें लाठीचार्ज तक स्थिति बिगड़ गई थी। कई साल बाद, उस घटना…
 22 April 2026
मलयालम फिल्‍मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्‍लम' जैसी फिल्‍म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्‍टारर इस फ‍िल्म ने साल 2021 में खूब सुर्ख‍ियां बटोरी…
 21 April 2026
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल…
 21 April 2026
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
 21 April 2026
'सैयारा' से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है और इस वक्त वह बहुत दुख में हैं। उनके घर में मातम पसर गया है। अनीत…
 21 April 2026
टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद…
 20 April 2026
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…
Advt.