Select Date:

इटली में खालिस्तानी कर रहे विरोध,मोदी की सुरक्षा कैसी होगी:प्लेन में मिसाइल, होटल में SPG तैनात

Updated on 13-06-2024 02:26 PM

'जब मैं फिलिस्तीन गया तो हेलिकॉप्टर जॉर्डन का था और मुझे इजराइल की फ्लीट (एयरफोर्स) सुरक्षा दे रही थी। तीनों की दुनिया अलग है, लेकिन मोदी की सुरक्षा के लिए आसमान में सब साथ थे। ऐसा तब ही होता है, जब आपके इरादे नेक हों। मैं चोरी छुपकर कुछ नहीं करता।'

विदेश दौरे पर अपनी सुरक्षा को लेकर ये बात PM नरेंद्र मोदी ने 17 मई को दिए एक इंटरव्यू में कही थी। अब तीसरी बार PM पद की शपथ लेने के बाद मोदी पहले विदेश दौरे पर इटली जा रहे हैं। उनके रवाना होने से एक दिन पहले खालिस्तानियों ने इटली में महात्मा गांधी की उस मूर्ति को तोड़ दिया, जिसका प्रधानमंत्री अनावरण करने वाले थे।

इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। ऐसे में सवाल है कि इटली में PM मोदी की सिक्योरिटी कैसी होगी और इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? 

जैमर, ऑटोमेटिक मिसाइल लॉन्चर से लैस होता है प्रधानमंत्री का विमान

  • रिटायर्ड एयर मार्शल अनिल चोपड़ा के मुताबिक PM मोदी जिस विमान से इटली या विदेश दौरे पर जाते हैं, उसका नाम बोइंग 777-300 ER है। इसे अमेरिकी कंपनी बोइंग ने तैयार किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के पास जो विमान है, वो बोइंग 747 है, लेकिन इन दोनों ही विमानों में एक ही तरह की फैसिलिटीज मिलती हैं। भारत ने तीन विमान खरीदे हैं, जिनमें से दो VVIP के लिए हैं।
  • बोइंग 777-300 ER में सुरक्षा का सबसे ज्यादा ध्यान रखा गया है। नए एयरक्राफ्ट में इंटीग्रेटेड डिफेंसिव इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट (AIDEWS) है, जो प्लेन को इलेक्ट्रॉनिक खतरों से बचाता है। इन विमानों में लार्ज एयरक्राफ्ट इंफ्रारेड काउंटरमेजर्स (LAICRM) सेल्फ-प्रोटेक्शन सूट है, जो विमान की तरफ आने वाली मिसाइल को डिटेक्ट करने और उसे वहीं रोक देने में मदद करता है। ये सिस्टम स्पेशल पैकेज के तहत मिला है, जिसकी लागत 190 मिलियन डॉलर है।
  • इसमें 12 गार्जियन लेजर ट्रांसमिटर असेंबली, मिसाइल वार्निंग सेंसर और काउंटर-मेजर डिस्पेंसिंग सिस्टम भी है। अमेरिका की डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी ने भी इसे क्लियरेंस दिया है। इस विमान में लेटेस्ट सिक्योरिटी और कम्युनिकेशन सिस्टम हैं। ये विमान ग्रेनेड और रॉकेट हमला तक झेल सकता है। कुछ रिपोर्ट्स ये भी कहती हैं कि इसमें हवा में ही फ्यूल भरा जा सकता है।
  • ये एयरक्राफ्ट मिनी PMO की तरह काम करता है और इसमें सिक्योर मोबाइल और सैटेलाइट फोन और कम्युनिकेशन फैसेलिटी हैं। इस विमान में कॉन्फ्रेंसिंग के लिए भी अलग से जगह है। साथ ही VVIP और सीनियर अफसरों के बैठने के लिए अलग जगह हैं। इसमें किचन भी है। इस विमान में ऑन-बोर्ड मेडिकल स्टाफ के साथ एक छोटा ऑपरेशन थिएटर भी होता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह भारत के प्रधानमंत्री भी विदेश दौरे पर अपनी गाड़ी साथ ले जाते हैं?
नहीं, भारत में PM मोदी रेंज रोवर और मर्सिडीज-मेबैक S-650 गाड़ियों के काफिले में सफर करते हैं। जबकि सितंबर 2023 में जब PM मोदी अमेरिका गए थे तो वहां उनके लिए बख्तरबंद गाड़ियों की व्यवस्था वहां की सीक्रेट एजेंसी ने की थी। जिस देश के दौरे पर प्रधानमंत्री जाते हैं, वहां उनके काफिले से लेकर हर तरह की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी मेजबान देश की एजेंसियां संभालती हैं। हालांकि, कई बार पड़ोस के देश नेपाल, बांग्लादेश आदि में प्रधानमंत्री के दौरे से पहले उनके काफिले की गाड़ियां वहां भेजी गई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.