खेसारी लाल यादव ने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर दिया बड़ा बयान- पत्नी मेरी जगह होतीं, तो उनके भी अफेयर होते
Updated on
03-07-2024 03:12 PM
भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर एक ऐसी बात कह दी है, जिससे फैंस भी हैरान हैं और उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं। एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर ही उन्होंने पत्नी चंदा यादव को लेकर भी एक बयान दिया। खेसारी ने हाल ही शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में इस पर अपनी राय रखी थी। खेसारी लाल यादव से पूछा गया था कि अगर उनकी पत्नी को किसी और से लगाव हो गया, तो क्या वह उनके साथ रिश्ता रखते।
इसके जवाब में खेसारी ने कहा, 'मेरी पत्नी द्वापर युग की नहीं है, बल्कि कलियुग की पत्नी है।' खेसारी ने कहा कि जिस जगह पर वह हैं, अगर वहां पत्नी होतीं तो उनके भी अफेयर होते। खेसारी लाल ने फिर सवाल किया कि फिल्म इंडस्ट्री में जितनी भी शादीशुदा महिलाएं हैं, क्या उनके अफेयर नहीं होते? खेसारी के इस बयान से सनसनी मचा दी है।
'साथ रहने पर जानवर से भी प्यार हो जाता है'
Khesari Lal Yadav ने फिर आगे कहा कि किसी जानवर के साथ भी अगर 4-5 महीने रहें, तो उससे भी प्यार हो जाता है। खेसारी लाल यादव ने साल 2006 में चंदा देवी से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। लेकिन फिल्मी दुनिया में उनका कई हीरोइनों के साथ नाम जुड़ा। काजल राघवानी तक के साथ खेसारी के रिलेशनशिप की चर्चा रही। पर एक्टर 'वन वुमन मैन' हैं।
रक्षा गुप्ता को बताया था गर्लफ्रेंड
लेकिन बता दें कि साल 2023 में एक इवेंट के दौरान खेसारी लाल यादव ने ऐसा बयान दे दिया था, जिससे उनके रक्षा गुप्ता के साथ अफेयर की चर्चा होने लगी थी। उन्होंने एक इवेंट में भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता को गर्लफ्रेंड बता दिया था। उन्होंने फैंस से मुखातिब होते हुए स्टेज पर कहा था कि आइए आपको नई गर्लफ्रेंड से मिलवाता हूं। इसी के बाद से उनके रक्षा गुप्ता के साथ अफेयर की खबरें तेज हो गई थीं।
खेसारी की फिल्मों में आने से पहले शादी, बेटी भी एक्ट्रेस
मालूम हो कि खेसारी ने फिल्मों में एंट्री करने से पहले ही चंदा देवी से शादी कर ली थी। खेसारी की बेटी का नाम कृति यादव है और वह भोजपुरी सिनेमा की फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट रही है। उन्होंने बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी जीता था। वहीं बेटे का नाम ऋषभ है, और वह अभी स्कूल में पढ़ रहे हैं।
'रंग दे बसंती' में नजर आए खेसारी
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो खेसारी हाल ही फिल्म 'रंग दे बसंती' में नजर आए थे, जो भोजपुरी सिनेमा की बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म को देशभर में 250 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म को राजस्थान, हरियाणा, ओडिशा, अहमदाबाद, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और बिहार में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…