बिना फॉर्म के बौखला गया है KKR का ऑलराउंडर, रिपोर्टर से कहा- मेरे पीछे क्यों पड़े हो, ऑक्शन में उड़ाए थे 25 करोड़
Updated on
19-03-2026 01:00 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा था। हालांकि, इतनी बड़ी कीमत मिलने के बाद से ही ग्रीन का बल्ला खामोश था जिससे फ्रेंचाइजी की चिंताएं बढ़ गई थीं।
रिपोर्टर पर भड़क उठे कैमरन ग्रीन
हाल ही में शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ 135 रनों की पारी खेलकर उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत तो दिए हैं लेकिन मैदान के बाहर उनका रवैया विवाद खड़ा कर रहा है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैमरन ग्रीन अपनी बल्लेबाजी और फॉर्म को लेकर हो रही चर्चाओं से काफी दबाव में दिख रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीन इन दिनों अच्छे मानसिक फ्रेम में नहीं लग रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे उनकी खराब फॉर्म को लेकर सवाल किया गया, तो वह बुरी तरह भड़क गए।
'तुम मेरे पीछे क्यों पड़े हो'
अपनी फॉर्म पर सवाल सुनते ही ग्रीन ने रिपोर्टर पर पलटवार करते हुए कहा, 'तुम मेरे पीछे क्यों पड़े हुए हो?' विवाद बढ़ता देख वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच ब्यू कासन को बीच-बचाव करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इंटरव्यू शुरू होने से पहले ही ग्रीन काफी परेशान दिख रहे थे और रिपोर्टर को सख्त हिदायत दी गई थी कि मैच के अलावा कोई और सवाल न पूछा जाए। जैसे ही सवाल उनकी व्यक्तिगत फॉर्म की ओर मुड़ा ग्रीन ने जवाब देने से मना कर दिया और इंटरव्यू खत्म होते ही वहां से गुस्से में पैर पटकते हुए निकल गए।
ग्रीन ने कहा- समय की बर्बादी
जाते समय ग्रीन को बड़बड़ाते हुए सुना गया, 'समय की बर्बादी।' केकेआर के लिए यह स्थिति चिंताजनक हो सकती है, क्योंकि एशेज 2025-26 में ग्रीन ने महज 24.42 की औसत से 171 रन बनाए थे, जबकि टी20 वर्ल्ड कप में उनका औसत गिरकर सिर्फ 8 का रह गया था। हालांकि सिडनी में लगाया गया उनका यह शतक अगस्त के बाद किसी भी फॉर्मेट में उनकी पहली सेंचुरी है, लेकिन आईपीएल जैसे हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट से पहले उनके इस व्यवहार ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…