गोल्डन टच में चल रहे केएल राहुल भी नाच गए, जोमेल वार्रिकन ने ड्रीम डिलीवरी पर लिया विकेट
Updated on
10-10-2025 04:51 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड में जाकर रनों की बरसात की। फिर ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चौथी पारी में नाबाद शतक लगाकर इंडिया ए को जीत दिलाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भी राहुल ने शतक लगाया। सीरीज के दूसरे मैच में राहुल ने अच्छी शुरुआत की। वह पिच पर सेट हो चुके थे, फिर भी जोमेल वार्रिकन की टर्न को नहीं समझ पाए।
केएल राहुल स्टंप हो गए
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच हो रहा है। केएल राहुल 38 रनों की पारी खेलने के बाद स्टंप हो गए। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वार्रिकन को उनका विकेट मिला। राहुल ने अगले निकलकर गेंद को खेलने की कोशिश की लेकिन वह काफी टर्न हो गई। राहुल पूरी तरह चूक गए और विकेटकीपर ने उन्हें स्टंप कर दिया। राहुल अचंभित रह गए और काफी समय तक पिच को ही देखते रहे।
वार्रिकन का यह पहला ही ओवर था। उनकी पहली दो गेंद 2.7 और 0.8 डिग्री घूमी थी। वहीं विकेट वाली बॉल में 8.4 डिग्री टर्न थी। केएल राहुल काफी लय में बैटिंग कर रहे थे। आउट होने से पहले उन्होंने 54 गेंदों पर 38 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल शुरुआत में खुलकर नहीं खेल पा रहे थे। राहुल ने 5 चौकों के अलावा एक छक्का भी मारा। पहले विकेट के लिए उन्होंने यशस्वी के साथ 58 रनों की साझेदारी की।
भारत के लिए अच्छी खबर
जोमेल वार्रिकन की गेंद का टर्न होना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में भारत के पास तीन क्वालिटी स्पिनर हैं। अगर उनकी गेंद टर्न होनी शुरू हुई तो वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए काफी ज्यादा दिक्कत हो जाएगी।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…