Select Date:

जानिए कौन हैं चंद्रिका दीक्षित, जॉब छोड़ दिल्ली की सड़क पर लगाया ठेला, ऐसे बनीं 'वड़ा पाव गर्ल'

Updated on 19-06-2024 02:03 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' के तीसरे सीजन का आगाज होने वाला है। इस बार सलमान खान नहीं, बल्कि 'झक्कास एक्टर' अनिल कपूर इस शो को होस्ट करेंगे। दर्शकों को पहली कंफर्म कंटेस्टेंट भी मिल गई। वो और कोई नहीं, दिल्ली की फेमस 'वड़ा पाव गर्ल' है। यानी चंद्रिका दीक्षित। आपने उनके बहुत सारे वायरल वीडियोज देखे होंगे, लेकिन अब वो खुद आप सबके सामने आ रही हैं, अपनी पर्सनैलिटी को और करीब से दिखाने के लिए। ये शो 21 जून से OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर शुरू हो रहा है। इससे पहले आप चंद्रिका दीक्षित के बारे में सबकुछ जान लीजिए।

सोशल मीडिया सेंसेशन Chandrika Dixit अब रिएलिटी टीवी स्टार बन गई हैं, लेकिन सड़क पर वड़ा पाव का ठेला लगाने से लेकर यहां तक पहुंचने की जर्नी आसान नहीं रही है। उनकी संघर्ष भरी कहानी जानेंगे तो इमोशनल हो जाएंगे।

हल्दीराम कंपनी से खुद का बिजनेस शुरू करने का सफर

चंद्रिका दीक्षित पहले हल्दीराम कंपनी में काम करती थीं। उनके पति रैपिडो में काम करते थे। अपने पति की अनियमित काम के घंटों की नौकरी और बेटे के डेंगू बुखार से जूझने के कारण चंद्रिका ने अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला किया। इस चुनौती भरे समय ने उन्हें खाना पकाने के अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने दिल्ली के सैनिक विहार इलाके में फूड कार्ट का बिजनेस शुरू किया।

'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से हुईं फेमस

चंद्रिका दीक्षित जल्द ही 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से फेमस हो गईं। उनका साधारण खाने का ठेला जल्द ही लोगों के बीच पॉप्युलर हो गया। उनके हाथ से बना लजीज वड़ा पाव खाने के लिए लंबी लाइन लगने लगी। ब्रेड रोल में मसालेदार आलू की फिलिंग के लिए मशहूर मुंबई के इस स्नैक्स को चंद्रिका की लगन और स्वाद से दिल्ली में नया ठिकाना मिल गया।

चंद्रिका बन गईं सोशल मीडिया सेंसेशन

चंद्रिका दीक्षित तब चर्चा में आईं, जब फूड व्लॉगर अमित जिंदल ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में उनके वड़ा पाव बनाने और बेचने के हुनर को दिखाया गया, जिसने इंटरनेट पर खाने के शौकीनों का ध्यान खींचा। चंद्रिका रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। लोगों की भीड़ उनका वड़ा पाव खाने के लिए बेताब हो गई। सोशल मीडिया की ताकत ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया, जिससे उनकी जिंदगी और कारोबार में बदलाव आया।

विवादों से भी जुड़ा नाता

मशहूर होने के बाद चंद्रिका की जिंदगी में कई चुनौतियां भी आईं। जैसे-जैसे उनकी पॉप्युलैरिटी बढ़ी, वो कई विवादों से घिरती गईं। एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वो आंसू बहाते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाती नजर आईं। उन्होंने दावा किया कि 35 हजार रुपये की आवश्यक फीस का भुगतान करने के बावजूद रिश्वत की मांग की गई। इस घटना ने कई स्ट्रीट वेंडरों की परेशानियों को उजागर किया, जो भ्रष्टाचार के बीच अपना बिजनेस कर रहे हैं।
इन मशहूर हस्तियों के साथ मिलकर और हो गईं फेमस
इस विवाद के अलावा चंद्रिका दीक्षित का अन्य स्ट्रीट वेंडर्स के साथ टकराव भी हुआ। एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक महिला ने चंद्रिका के बिजनेस से सीधे टक्कर लेने के लिए वड़ा पाव का ठेला लगा लिया। सिर्फ इतना ही नहीं, एक बच्चे तक ने वड़ा पाव बेचना शुरू कर दिया। इतनी मुश्किलों के बावजूद चंद्रिका ने हार नहीं मानी और 'बिग बॉस 17' के सनी आर्य उर्फ तहलका भाई, पुनीत सुपरस्टार और नागपुर के फेमस 'डॉली चायवाला' सुनील पाटिल जैसी मशहूर हस्तियों के साथ मिलकर काम (कोलैबोरेशन) किया। इन मशहूर हस्तियों ने चंद्रिका को सेल्फ-मेड वेंडर्स के लिए एक रोल मॉडल के रूप में तारीफ की।

फूड कोर्ट से लग्जरी कार तक का सफर

चंद्रिका ने अपनी पॉप्युलैरिटी को खूब भुनाया और अपनी किस्मत बदल डाली। उन्हें शानदार फोर्ड मस्टैंग कार से उतरते देखा गया, जिसकी कीमत 76 लाख रुपये से ज्यादा है।

'बिग बॉस ओटीटी 3' की प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 जून को 'बिग बॉस ओटीटी 3' की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें एक वीडियो दिखाया गया। इस वीडियो में सोशल मीडिया सेंसेशन चंद्रिका दीक्षित की धुंधली झलक दिखाई गई। वो इस सीजन का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी, 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के विनर एल्विश यादव और फर्स्ट रनरअप अभिषेक मल्हन भी नजर आए।

'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट

इस सीजन में चंद्रिका दीक्षित के अलावा सोनम खान, सना मकबूल, सना सुल्तान, 'टेम्प्टेशन आइलैंड' वाले चेष्टा भगत और निखिल मेहता, इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे, पौलमी दास, सिंगर मीका सिंह और सई केतन राव नजर आ सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.