'कोटा फैक्ट्री 3' रिलीज डेट: 'पंचायत' की तरह यहां भी ट्विस्ट! तारीख जानने के लिए सुलझाना होगा जीतू भैया का सवाल
Updated on
30-05-2024 02:01 PM
जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज 'पंचायत 3' के बाद अब फैंस को 'कोटा फैक्ट्री' के नए सीजन के रिलीज होने का इंतजार है। और ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेकर्स ने 'कोटा फैक्ट्री 3' की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है, लेकिन ट्विस्ट के साथ। आपको तारीख जानने के लिए जीतू भैया के एक ट्रिकी सवाल का जवाब देना होगा। तो देर किस बात की, उठा लीजिए कॉपी-पेन और सुलझाइए इस सवाल का जवाब, जो इस वीडियो में दिया गया है।
नेटफ्लिक्स इंडिया ने यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Kota Factory 3 की रिलीज डेट से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया। इसमें जितेंद्र कुमार एक बोर्ड के सामने हैं। वो बताते हैं कि हर कोई पूछ रहा है कि 'कोटा फैक्ट्री सीजन 3' कब आ रहा है? जीतू भैया कब आ रहे हैं? वो कहते हैं, 'आ तो मैं रहा हूं और कोटा फैक्ट्री का नया सीजन भी। चलो डेट नोट करो।' वो बोलते हैं, 'कोटा फैक्ट्री की रिलीज डेट है जून...' और इतना बोलकर ही चुप हो जाते हैं।
कुछ लोगों ने सॉल्व भी कर लिया!
कुछ फैंस ने तो जीतू भैया के सवाल को सॉल्व करके छिपी हुई रिलीज डेट पता कर ली है। लोग यूट्यूब पर कॉमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं कि ये 20 जून को आएगा। फैंस खुश हैं कि दो दिन पहले जितेंद्र सचिव जी बनकर आए और अब वो जीतू भैया बनकर सबका दिल जीतेंगे।
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…